IPL 2022: IPL ऑक्शन में शुरूआत धवन से,क्या है मार्की प्लेयर...जानिए

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन बेगलुरू में शुरू हो गया है इस बार नीलामी में देश-विदेश के 600 खिलाड़ी भाग लेने वाले है। पहले दिन की नीलामी की शुरूआत मार्की प्लेयर से हुई। मार्की प्लेयर्स की बेस प्राइस 2-2 करोड़ रुपए थी।
IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन की शुरुआत शिखर धवन की बोली से हुई, धवन को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने पहली बोली लगाई,

जिसके बाद धवन को दिल्ली कैपिटल्स भी खरीदने की रेस में आ गई। बाद में इस रेस में पंजाब किंग्स भी कूद पड़ी। लेकिन इस लंबी प्रक्रिया के बाद पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.2 करोड़ रुपयों में खरीदकर अपनी टीम में लिया।

भारतीय खिलाडी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए 2 करोड़ से दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी रेस में शामिल हो गई। आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीद लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस को कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही पैट कमिंस अपनी पिछली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में वापस लौट आए है। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था लेकिन इस बार कमिंस को पहले की आधी रकम में खरीदा है।

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

जयपुर में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को खरीदने के लिए पंजाब के अलावा गुजरात और दिल्ली की टीमें भी इस रेस में शामिल हुई। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। पंजाब किंग्स रबाडा की दूसरी टीम है।

किवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। बोल्ट को बेंगलुरू, मुंबई इंडियंस भी बोल्ट को खरीदना चाहती थी लेकिन राजस्थान इस रेस में विजेता बनकर निकली उभरी। बोल्ट आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI) में खेल चुके है।

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

ई-ऑक्शन से 564 करोड़ रुपए आरक्षित राशि के 74 रॉयल्टी ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू

इस सीजन में भारतीय खिलाडी श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई देने वाले है। श्रेयस को कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात, लखनऊ जैसी टीमें भी श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए रेस में शामिल थी। बताया जा रहा है कि कोलकाता को एक कप्तान की जरूरत थी ऐसे में श्रेयस अय्यर शानदार विकल्प हो सकते है।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। शमी ने अब तक 77 आईपीएल मुकाबलों में 30.40 की एवरेज एवं 8.62 की इकोनॉमी रेट से 79 विकेट चटकाए है। वह पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली के लिए आईपीएल में खेल चुके है।

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

IPL 2022 Auction: 2018 के बाद IPL का पहला मेगा ऑक्शन, सबसे बड़ी 2 करोड़ बेस प्राइस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन सहित 17 भारतीय शामिल‚ जानिए कौन कितना महंगा

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे। साल 2021 में चेन्नई के जीतने में डु प्लेसिस की भूमिका रही थी।

विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। डिकॉक आईपीएल 2022 में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए तरफ से खेलते नजर आयेगें। डिकॉक इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके है।

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

खेल खबर :जानिए क्यों विराट कोहली ने बीसीसीआई के सामने वनडे सीरीज खेलने से किया इंकार

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स कि तरफ से खेल रहे थे। इस सीजन को छोड़कर वॉर्नर ने सनराइजर्स के लिए अपने हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए फिर भी सनराइजर्स ने उन्हें इस बार नहीं खरीदा। तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले वॉर्नर सनराइजर्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बना चुके है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

IPL 2022: BCCI की मंजूरी अब अहमदाबाद टीम भी IPL में दिखाएगी अपना दम, इस दिग्गज प्लेयर को मिलेगी कमान

UP ELECTION 2022:ओवैसी हमले में पुलिस की कारवाई,आरोपियों को हथियार मुहैया करवाए थे, गिरफ्तार

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com