Rajasthan: कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले पायलट का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान छोड़कर नहीं जाएंगे दूसरी जगह

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चा काफी समय से चल रही है। अब माना जा रहा है कि कुछ दिनों में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस बीच पायलट ने बड़ा बयान दिया है।
Image Credit: Zee News
Image Credit: Zee News

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चा काफी समय से चल रही है। अब माना जा रहा है कि कुछ दिनों में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस बीच पायलट ने बड़ा बयान दिया है। पायलट ने कहा है कि वह राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं, वो यहीं रहेंगे। दरअसल, राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। यह घटनाक्रम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद आया है। मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने कहा था कि उन्होंने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है और नेतृत्व जो भी फैसला करेगा उसे वे स्वीकार करेंगे।

Image Credit: Hindustan Times
Image Credit: Hindustan Times

पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरे मन से निभाएंगे- पायलट

गुरुवार को उदयपुर में पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले, वह यहीं रहेंगे। पायलट ने आगे कहा कि पार्टी ने अब तक जो जिम्मेदारी दी है, वह उन्होंने बखूबी निभाई है। अब भविष्य में भी जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं पूरे मन से निभाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही उनकी भूमिका तय करेंगे।

गहलोत ने अपने हाल के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ भी मुलाकात की थी। बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पिछले साल जब पायलट गुट ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ हंगामा किया था, तब सचिन पायलट को मनाने प्रियंका गाँधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com