भाजपा की रैली से, पहले लिखे गए ऐसे नारे

किसी ने दीवारों को ऐसे नारे लिख दिए, जिससे जिला प्रशासन और भाजपा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दीवारों पर लिखे नारों को सफेद पुताई कर छिपाया गया
भाजपा की रैली से, पहले लिखे गए ऐसे नारे

डेस्क न्यूज़- आगरा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली से पहले बुधवार को किसी ने दीवारों को ऐसे नारे लिख दिए, जिससे जिला प्रशासन और भाजपा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दीवारों पर लिखे नारों को सफेद पुताई कर छिपाया गया, शहर के कोठी मीना बाजार मैदान में भाजपा की रैली है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन बुधवार दिनभर सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा। संगठन के लोग भी तैयारियां में जुटे रहे, लेकिन एक सूचना ने सबके होश उड़ा दिए।

बुधवार को लोहामंडी क्षेत्र के खतैना में दीवारों पर किसी ने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में नारे लिख दिए। जब इसकी खबर प्रशासन को हुई, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर भाजपा के लोग भी मौके पर पहुंचे।जिन दीवारों पर सीएए और एनआरसी विरोधी नारे लिखे गए थे, उन पर तुरंत सफेद रंग से पुताई करा दी गई। ये नारे किसने लिखे हैं, इसका पता नहीं चल सका है भाजपा की रैली के चलते मिश्रित आबादी वाले इलाकों फोर्स तैनात किया गया है

नागरिकता संधोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। रैली स्थल के आस पास ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com