ताऊ ते ने मचाई तबाहीः महाराष्ट्र में 11 लोगों की मौत, 6349 गांव प्रभावित, मुंबई में सबसे ज्यादा असर, सैकड़ों पेड़ गिरे

चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाकर आगे बढ़ गया। इससे 6,349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 11 लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में से 4 रायगढ़ जिले से, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले से 1-1 हैं। एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है
ताऊ ते ने मचाई तबाहीः महाराष्ट्र में 11 लोगों की मौत, 6349 गांव प्रभावित, मुंबई में सबसे ज्यादा असर, सैकड़ों पेड़ गिरे

चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाकर आगे बढ़ गया। इससे 6,349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 11 लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में से 4 रायगढ़ जिले से, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले से 1-1 हैं। एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है।

चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाकर आगे बढ़ गया

प्रभावित इलाकों में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सिर्फ सिंधुदुर्ग जिले में 5.77 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में नुकसान की शुरुआती जानकारी आना बाकी है।

मुंबई में 479 स्थानों पर पेड़ गिरे हैं और 60 से अधिक जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

सैकड़ों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते लोकल, मोनो रेल और उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, ताऊ ते की वजह से मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली है।

चक्रवाती तूफान से 6349 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने बताया कि तूफान से

ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पुणे, पालघर और कोल्हापुर

में कुल 188 इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को नुकसान पहुंचा।

इनमें से 133 सब स्टेशनों को सोमवार रात 9 बजे ठीक कर लिया गया।

1,095 फीडर्स को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें से 656 ठीक किए गए।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान से 6349 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इनमें से 2,689 गांवों में सुविधा बहाल हो गई है। अभी भी तूफान प्रभावित 16,001 डीटीसी, 119 हाइटेंशन और 209 लो-टेंशन की लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है।

मुंबई के इन इलाकों में जलजमाव

पेडर रोड के गमदिया जंक्शन, नेताजी पालकर चौक, आरटीआई जंक्शन, हिंदमाता जंक्शन, मिलन सब-वे, छेड़ा नगर जंक्शन, माटुंगा सर्कल, सायन सर्कल और घाटकोपर के डेरासर लेन समेत कई जगहों पर जल-जमाव हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम से पता चला की 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

तूफान के चलते लोकल ट्रेनों में सामान्य से भी कम यात्री दिखे

तूफान के चलते लोकल ट्रेनों में सामान्य से भी कम यात्री दिखे। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए। विज्ञापन के बड़े-बड़े होर्डिंग और टीन शेड ओवर हेड लाइन पर गिरने से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। सोमवार दिनभर के लिए मोनो रेल सेवा को बंद रखा गया था, जबकि वर्सोवा से घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवा अपने तय समय पर चलती रही।

चक्रवाती तूफान से मुंबई में 479 स्थानों पर पेड़ गिरे

मुंबई में कुल 479 स्थानों पर पेड़ गिरे। बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 156, पूर्वी उपनगर में 78 और पश्चिम उपनगर में 243 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली है। इस दौरान कुल 17 शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें आईं। शहर में 6, पूर्वी उपनगर में 2 और पश्चिम उपनगर में 9 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आईं।

भायंदर पश्चिम के शिवसेना गली में एक जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया

भायंदर पश्चिम के शिवसेना गली में एक जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया। दमकल विभाग के मुताबिक, इसमें करीब 70 लोग रह रहे थे। महानगर पालिका के दमकल विभाग की टीम ने इनमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया | इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com