बीजेपी की इस महिला सांसद ने असम बाढ़ पीडितों को दान की पहली सैलेरी..

प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद है
बीजेपी की इस महिला सांसद ने असम बाढ़ पीडितों को दान की पहली सैलेरी..

डेस्क न्यूज – असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण अब तक 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मुश्किल हालात में हर कोई बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहा है। जिससे जो बन पड़ रहा है वह उतनी मदद कर रहा है। भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिक ने असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने पहले माह की सैलरी दान की है। भाजपा नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद है। 50 वर्षीय प्रतिमा त्रिपुरा में भाजपा की महासचिव भी हैं। भाजपा नेता विक्टर शोम ने बताया कि प्रतिमा दीदी ने असम बाढ़ राहत में अपने पहले माह की सैलरी दान की है। उन्होंने 23 मई को एक लाख रुपए की राशि नई दिल्ली में असम सरकार के अधिकारियों को प्रदान की।

खुद प्रतिमा भौमिक ने ट्वीट कर बताया कि जहां तक मुझे जानकारी है, बाढ़ के कारण असम के लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। सांसद के नाते मैंने अपने पहले माह की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। मैं त्रिपुरा के लोगों से भी असम के लोगों की मदद का अनुरोध करती हूं।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस मदद के लिए प्रतिमा भौमिक का शुक्रिया अदा किया है। सोनोवाल ने ट्वीट किया, हम मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के लिए त्रिपुरा पश्चिम से सांसद श्रीमति प्रतिमा भौमिक का शुक्रिया अदा करते हैं। आपकी उदारता का भाव व असम के लोगों की मदद दिल का छू लेने वाला है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com