VIDEO देखेंः शिक्षा मंत्री डोटासरा के महिला टीचर्स पर दिये बयान की निंदा, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के महिलाओं पर दिए गए बयान के बाद विवाद और बढ़ गया है। राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का महिलाओं पर इस तरह का बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. उन्हें सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए।
VIDEO देखेंः शिक्षा मंत्री डोटासरा के महिला टीचर्स पर दिये बयान की निंदा, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के महिलाओं पर दिए गए बयान के बाद विवाद और बढ़ गया है। राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने अब गोविंद सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का महिलाओं पर इस तरह का बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. ऐसे में गोविंद सिंह को अब सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए.

देखिए क्या बोले थे डोटासरा

डोटासरा ने कहा था कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में डोटासरा ने कहा था कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं. जिन स्कूलों में महिला शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या अधिक है वहाँ और भीज्यादा और भी झगड़े होते हैं। वहां से मुझे ऐसी खबरें मिलती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यही बात उन्हें पुरुषों से आगे निकलने से रोकती है।

डोटासरा ने कहा कि महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में विभिन्न कारणों से अधिक झगड़े होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इन छोटी-छोटी बातों को सुधार लेंगे तो आप हमेशा खुद को पुरुषों से आगे पाएंगे. डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा- महिलाओं के झगड़ों की वजह से प्रधानाध्यापक को सेरेडोन की गोली खानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं लेकर आई है। महिलाएं सरकार की प्राथमिकता हैं। वे इन सब से ऊपर उठकर पुरुषों से आगे निकले।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा

राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा के विवादित बयान पर मुझे शर्म आती है. शिक्षा मंत्री होने के नाते महिला शिक्षिका पर इस तरह का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे में उन्हें सार्वजनिक मंच से महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई भी राजनेता महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले हजार बार सोचे।

सुमन शर्मा ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की संस्कृति भ्रष्ट हो गई है। महिलाओं को अपमानित करना कांग्रेस नेताओं की आदत हो गई है। प्रदेश में महिला आयोग की अध्यक्ष का पद रिक्त है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिसका खामियाजा अब प्रदेश की महिलाएं भुगत रही हैं।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने डोटासरा के बयान को बताया बेतुका

उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को बेतुका करार दिया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा बयान देकर महिलाओं की क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है. ऐसे में शिक्षा मंत्री होने के नाते महिलाओं पर इस तरह का बयान देना शर्मनाक है. जिसे प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।

अब विपक्ष इस बयान से सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है

अब विपक्ष इस बयान से सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है. सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने शिक्षा मंत्री के इस बयान को उनकी ओछी मानसिकता बताया है. सीकर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि हम सभी के घरों में महिलाएं हैं। इसका मतलब है कि हर घर में झगड़ा होना चाहिए।

सांसद ने कहा कि महिलाओं पर इस तरह का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है

सांसद ने कहा कि महिलाओं पर इस तरह का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. सांसद ने कहा कि हमारे यहां तो कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता, महिलाओं का हमारे यहां बहुत बड़ा महत्व है। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक विनम्र होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर शिक्षा मंत्री का ऐसा बयान निंदनीय है। सांसद ने कहा कि पिपराली गांव में सरकारी व बालिका विद्यालय है. जहां बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं भी हैं। वहां कभी लड़ाई नहीं हुई।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com