विश्व हिंदी दिवस – मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुई थी इस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा

विश्व हिंदी दिवस – मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुई थी इस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा

विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषण करने का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था

न्यूज 10 जनवरी का दिन सभी भारतीयों और हिन्दी प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि आज के दिन पृरी दुनिया में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत 2006 में हुई थी। उस वक्त के तात्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी उसके बाद हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषण करने का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम लोग हिन्दी के मूर्धन्य लेखक और कवि भारतेन्दु हरिश्चंद्र की यह प्रसिद्ध पंक्ति शेयर कर रहे हैं-

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। – भारतेन्दु हरिश्चंद्र

इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रकाश जावड़कर ने लिखा है, हिन्दी एवं भारतीय भाषा बहुत ही सुन्दर है। वेब एवं मोबाइल पर भारतीय भाषाओं का प्रयोग बढ़ रहा है। #विश्व_हिंदी_दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं।

 जानकर खुशी होगी कि दुनिया के 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जाती है। प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश फिजी में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही नार्वे में बने भारतीय दूतावास ने अपना पहला विश्व हिन्दी दिवस मनाया।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com