असम में भूस्खलन से हुई 7 लोगो की मौत

असम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के कई इलाकों में भूस्‍खलन के चलते 7 लोगों की मौत हो गई है
असम में भूस्खलन से हुई 7 लोगो की मौत

न्यूज़- असम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के कई इलाकों में भूस्‍खलन के चलते 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों में तीन अलग-अलग परिवारों से हैं। जानकारी के मुताबिक लैंडस्‍लाइड की घटना करीमगंज, सिल्चर और हिलाकांडी में हुई है। मरने वालों में बच्‍चे भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 50 से ज्‍यादा लोग बुरी तरह जख्‍मी हैं। फिलहाल बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 9 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का हालात हैं। कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com