डेस्क न्यूज – शिरोमणी अकाली दल यूथ की तरफ से शनिवार को नौशहरा मज्जा सिंह में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंदर सिंह पुतला फूंका प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने नरेंद मोदी और सीएम अमरेंदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थीं।
पुतला फूंका : शिरोमणि अकाली दल के जिला यूथ प्रधान रमन संधू ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर अपना अडि़यल रुख बरकरार रखा हुआ है।
किसान जाथेबंदियों को दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए एक महीने के ऊपर हो गया है।
पंजाबी गायक बराड़ ने गीत गाया था, जिस पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
केंद्र सरकार मीटिंग, तो कर रही है, लेकिन कृषि कानून वापस नहीं ले रही।
केंद्र सरकार के इस अडि़यल रवैये को लेकर मोदी सरकार का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया गया है।
प्रधान रमन संधू ने बताया कि पंजाब सरकार के द्वारा किसानों के हक में पंजाबी गायक बराड़ ने गीत गाया था,
जिस पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संघर्ष को और तेज करते हुए बड़े स्तर पर दोनों सरकारों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।
इसके अलावा भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर पर गोबर फेंकने वाले किसानों पर भी पंजाब सरकार ने केस दर्ज कर दिए हैं।
यह सरासर नाइनसाफी की जा रही है। इस नाइनसाफी और धक्केशायी के खिलाफ पंजाब सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया है।
अगर दोनों सरकारों ने कोई सुनवाई न की, तो शिरोमणि अकाली दल आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज करते हुए बड़े स्तर पर दोनों सरकारों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।