देश में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात, 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक

भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने रोजाना नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के रोज आ रहे मरीजों से अधिक रही है
देश में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात, 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक

भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने रोजाना नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के रोज आ रहे मरीजों से अधिक रही है।

भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने रोजाना नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है

भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 776 मरीजों के स्वस्थ होने के

साथ ही अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की कुल संख्या दो करोड़ से

अधिक हो गई है। मंत्रालय ने बताया, पिछले चार में से तीन दिन भारत में

कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना के नए मरीजों से अधिक रही है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों में 71.16 फीसदी मरीज 10 राज्यों से रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3 लाख 43 हजार 144 नए मामले आए

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3 लाख 43 हजार 144 नए मामले आए। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 हजार 582 नए मामले आए। इसके बाद केरल में 39 हजार 955 और कर्नाटक में 35 हजार 297 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के लिए 31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और सकल संक्रमण दर थोड़ा बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, दैनिक संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट आई है और यह 20.08 फीसदी हो गई है।

देश में 37 लाख एक्टिवस केस

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37 लाख चार हजार 893 है, जो देश के कुल मामलों का 15.41 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर फिलहाल 1.09 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 4000 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई।

कोविड-19 से होने वाली नई मौतों में दस राज्यों की 72.70 फीसदी हिस्सेदारी

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से होने वाली नई मौतों में दस राज्यों की 72.70 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 850 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई। उसके बाद कर्नाटक में 344 लोगों की मृत्यु हुई। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके की तकरीबन 18 करोड़ खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com