आरोग्य सेतु एप में आई तकनिकी गड़बड़ी, यूजर हुए परेशान

अचानक तकनीकी खराबी के कारण आरोग्य सेतु ने काम करना बंद कर दिया था
आरोग्य सेतु एप में आई तकनिकी गड़बड़ी, यूजर हुए परेशान

डेस्क न्यूज़ – कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया गया था। मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण आरोग्य सेतु ने अचानक काम करना बंद कर दिया। आरोग्य सेतु ऐप खोलने पर, 503 अस्थायी त्रुटि दिखा रहा था।

2 घंटे में ठीक हुई तकनिकी गड़बड़ी

ऐप के कुछ उपयोगकर्ताओं को लॉग इन करने में भी परेशानी हो रही थी। दो घंटे के बाद तकनीकी टीम ने आरोग्य सेतु ऐप की इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया। अब आरोग्य सेतु ऐप एक बार फिर से अपना काम कर रहा है।

मोदी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए इस ऐप को लांच किया था

कोरोना संक्रमित लोगों से बचाने के लिए arogya सेतु ऐप महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया था। arogya सेतु से ट्वीट करके यह बताया गया कि कुछ उपयोगकर्ताओं को आरोग्य सेतु पर लॉग इन करने में परेशानी हो रही है, हमारी तकनीकी टीम काम कर रही है, जल्द ही समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

लोकेशन और ब्लूटूथ की मदद से चलती है आरोग्य सेतु ऐप

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया गया था। arogya सेतु उपयोगकर्ता को यह बताने के लिए स्मार्टफोन की लोकेशन और ब्लूटूथ का उपयोग करता है और बताता है की क्या वह कोरोना वायरस के उच्च जोखिम में है या नहीं। 

कोविद 19 वायरस के प्रसार को ट्रैक करता है आरोग्य सेतु

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोग्य सेतु की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा था कि यह एप कोविद 19 वायरस के प्रसार को ट्रैक करता है। यह ऐप आपको सूचित करता है कि आपके आस-पास कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित तोह नहीं है। यह ऐप देश के विभिन्न-विभिन्न राज्यों के हेल्प-डेस्क नंबरों को भी सूचीबद्ध करता है।

 ऐप डाउनलोड करने के लिए केंद्र सरकार ने की थी अपील 

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस लॉक डाउन के समय पहले लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया था। बाद में, इस ऐप को निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य कर दिया गया था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com