कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: कोरोना से लडऩे की रणनीति बनाने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विकराल रूप के समक्ष व्यवस्था चरमरा गई है
 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: कोरोना से लडऩे की रणनीति बनाने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी से देश की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है

और सरकार के लिए इससे निपटना कठिन हो रहा है इसलिए हालत को नियंत्रित करने के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई

जानी चाहिए।गांधी ने शुक्रवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विकराल रूप के समक्ष व्यवस्था चरमरा गई है

और सरकार स्थिति से निपटने में सफल नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महामारी से निपटने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए

और कोरोना से कैसे मुक्ति मिले इस बारे में सब की राय ली जानी चाहिए,

क्योंकि महामारी से अब जो स्थिति पैदा हो गई है, उससे सामूहिक रूप से ही इस निपटा जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस महामारी का मुकाबला सामूहिक रूप से ही किया जा सकता है,

इसलिए ठोस रणनीति अपनाने के लिए और सामूहिक रूप से कदम उठाने के लिए संसद की स्थाई समिति की बैठक भी बुलाई जानी चाहिए।

इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

वही देश में कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते 24 घंटे में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई। नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए। बीते सात दिन में यह तीसरा मौका है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है। कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.14 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,920
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.28 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.14 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.76 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.44 लाख

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com