लखनऊः महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खादी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रयासों से ही लाखों कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ है. हम राष्ट्रपिता के साथ प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को भी याद कर रहे हैं | उन्होंने नारा दिया था जय जवान जय किसान। अगर हम दोनों महापुरुषों को याद करें और दोनों के बताए हुए रास्ते पर चलें तो हमारा समाज, प्रदेश और देश ऊचाइयों पर पहुंचेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय जो इस विचारधारा को ट्रेंड कर रहे हैं। वो राष्ट्र के लोग नहीं हो सकते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फॉलोअर्स नहीं हो सकते हैं। उनकी विचारधारा को खत्म करने का आज गांधीवादी लोगों को संकल्प लेना होगा। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। तब तक कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है. क्योंकि सबसे ज्यादा अपराधियों को संरक्षण देने का काम कोई कर रहा है, तो भारतीय जनता पार्टी है | अभी हाल ही में बीजेपी की गुंडागर्दी देखने को मिली थी, जब जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हुए थे | इस तरह की लूट प्रशासन से किसी ने नहीं कराई होगी, जिस तरह की भारतीय जनता पार्टी ने की है।
बढ़ते निजीकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश में एक ही कानून आया था। उस कानून से कंपनी की सरकार बन गई थी. जो लोग इतिहास को जानते हैं कि प्लासी युद्ध के बाद अंग्रेज हुकूमत ने एक कानून लाने का काम किया था। जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई थी. बीजेपी सरकार ऐसे कानून ला रही है। जिससे सरकार कंपनी बन जाएगी। हो सकता है एक दिन ऐसा भी आए कि सरकार को ये ठेके पर देकर चले जाएं।
कार्टून के जरिए भारतीय जनता पार्टी के इस ट्वीट पर कि 2022 में 22 साइकिल तो मिल जाएंगी। लेकिन सरकार नहीं बन पाएगी | इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह का भारतीय जनता पार्टी के लोग मजाक करते हैं और कार्टून के बहाने लोगों को अपमानित कर रहे हैं। कभी किसानों का कार्टून बना कर अपमानित कर रहे हैं। कभी राजनेताओं का कार्टून बनाकर मजाक कर रहे हैं।। उनको अपमानित कर रहे हैं | एक दिन बहुत जल्द आने वाला है, इनका भी कोई न कोई कार्टून बनाएगा |जनता इनका कार्टून बनाने के लिए तैयार हैं। इनके कार्टून बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।