सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम खान के समर्थन में खोलेंगे मोर्चो..

अखिलेश यादव रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम खान के समर्थन में खोलेंगे मोर्चो..

न्यूज – समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रामपुर के सांसद आजम खान के पक्ष में उतरने के बाद सपा नेता व कार्यकर्ताओं की चुप्पी को देखते हुए अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब प्रदर्शन का ऐलान किया है। अखिलेश यादव नौ सितम्बर को रामपुर में जाकर आजम के पक्ष में प्रदर्शन करेंगे।

 शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके प्रमुख नेताओं की बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के पक्ष में उतरने का ऐलान किया है।

 इसके लिए उन्होंने रामपुर के आसपास के नेताओं को भी वहां पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के बाहर यह प्रदर्शन होगा। जब तक आजम खान पर लगे फर्जी मुकदमे हटाये नहीं जाते तब तक के लिए वहां धरना होता रहेगा। इस दौरान कोई भी नेता या कार्यकर्ता अपने कदम वापस नहीं लेगा।

समाजवादी पार्टी में आजम खान एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए वे कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान में सपा के टिकट पर लड़कर रामपुर के सांसद बने हैं। उन्हें मुसलमानों का भी बड़ा नेता माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com