IPLमें सैमसन ने पूरे किए 3000 रन, हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

आईपीएल 2021 फेज-2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 65 रन बनाकर आईपीएल में 3000 रन पूरे किए। इतना ही नहीं वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 2500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने।
Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

डेस्क न्यूज़- आईपीएल 2021 फेज-2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 65 रन बनाकर आईपीएल में 3000 रन पूरे किए। इतना ही नहीं वह राजस्थान रॉयल्स के लिए 2500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने। संजू सैमसन ने इस मैच में 57 गेंदों में 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

3000 पर पूरे करने वाले 19वें खिलाड़ी

संजू सैमसन आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले 19वें खिलाड़ी बने। अब उनके नाम आईपीएल में 117 मैचों में कुल 3017 रन हैं। उन्होंने ये रन 29.87 की औसत से बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम तीन शतक हैं। उन्होंने उसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनमें शतक बनाया था। संजू राजस्थान के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए भी खेल चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनानेस वाले खिलाड़ी

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप फोर में सिर्फ भारतीय ही शामिल हैं। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 6186 रन के साथ शीर्ष पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन 5627 रन के साथ दूसरे, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 5556 रन के साथ तीसरे और सुरेश रैना 5523 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

2500 रन बनाने वाले राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी

सैमसन इस पारी की बदौलत आईपीएल में 2500 रन बनाने वाले राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे ने 2500 रन बनाए थे। अजिंक्य इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। सैमसन ने राजस्थान की ओर से 95 मैचों में 31.25 की औसत से 2532 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतकों के अलावा 15 अर्धशतक भी बनाए हैं।

सनराइजर्स के साथ खेली गई पारी के बाद संजू इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। सनराइजर्स के खिलाफ उनके नाम 615 रन हैं। उनके बाद शेन वॉटसन हैं, जिन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ 566 रन बनाए हैं। इन दोनों के बाद विराट कोहली (564), सुरेश रैना (535), एबी डिविलियर्स (530) का नंबर आता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com