IPL 2022: आयुष के बेहतरीन छक्के से घायल हुई महिला फैन, शुरुआत के दोनों मुकाबलों में खेली बेहतरीन पारी

IPL 2022: गुरुवार को लखनऊ और चेन्नई के बीच मुम्बई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान आयुष बदोनी के छक्के से एक महिला घायल हो गई।
आयुष के बेहतरीन छक्के से घायल हुई महिला
आयुष के बेहतरीन छक्के से घायल हुई महिला image credit- google

IPL 2022: गुरुवार को लखनऊ और चेन्नई के बीच मुम्बई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 211 का टारगेट दिया। इस लक्ष्य को लखनऊ ने 20वें ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के 19वें ओवर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबके रौंगटे खड़े कर दिए।

आयुष बदोनी का दर्दनाक छक्का

LSG की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे आयुष बदोनी ने शिवम दुबे की शॉर्ट लेंथ गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ छक्का लगाया। लेकिन ये गेंद स्टेडियम से बाहर जाने के बजाय मैच देख रही एक महिला के सिर पर जा लगी। गेंद लगने के बाद काफी देर तक महिला अपने सिर को सहलाती नजर आई।

हालांकि चोट गंभीर नहीं थी, कुछ देर बाद महिला मैच का लुफ्त उठाते देखी गई।

आयुष बदोनी  ने मारा शानदार छक्का
आयुष बदोनी ने मारा शानदार छक्काimage credit - BCCI/IPL

शुरुआती मैचों में खेली शानदार पारी

22 साल के आयुष ने IPL में अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। गुरुवार को CSK के खिलाफ आयुष ने 9 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का था। अपने पहले मैच में भी इन्होंने गुजरात के खिलाफ 41 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली थी। बता दें कि आयुष U-19 टीम इंडिया के खिलाड़ी है।

image credit - BCCI/IPL

IPL के बेहतरीन शॉट में गिना जा रहा ये छक्का

शिवम दुबे की गेंद पर लगाया गया ये छक्का इस साल के IPL में सबसे बेहतरीन शॉट में से एक गिना जा रहा है। लखनऊ की टीम ने आयुष पर जो भरोसा जताया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। इस शॉट के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल ने आयुष को लखनऊ टीम का एबी डिविलियर्स तक बता दिया है।

आयुष के बेहतरीन छक्के से घायल हुई महिला
DR. Archna Sharma Suicide Case: प्रदेशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com