Bihar News: नीतीश के सेक्स ज्ञान पर महाभारत, देश समेत विदेशी हस्तियों ने भी बताया निंदनीय

Sex Education Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्स पर दिए बयान पर महाभारत छिड़ गई है। देश के तमाम नेता और बुद्धिजीवी निंदा कर रहे हैं।
Bihar News: नीतीश के सेक्स ज्ञान पर महाभारत, देश समेत विदेशी हस्तियों ने भी बताया निंदनीय

CM Nitish Kumar Statement on Sex Education: हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार (7 नवंबर) को विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इस पर देश के कई राजनेता ने नीतीश कुमार को लताड़ा था। अब इसमें एक इंटरनेशनल लेवल के व्यक्ति का नाम जुड़ गया है, जिसने नीतीश कुमार के औरतों वाले बयान पर घेरा है।

बिहार के CM नीतीश कुमार के बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा, "अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती।" ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मैरी मिलबेन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा महिलाओं के लिए खड़े रहते हैं। वो एक भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं।

प्रशांत किशोर ने यूं लगाई क्लास

नीतीश कुमार के बयान का पक्ष लेने पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की निंदा करते हुए कहा कि इस राज्य में आधी आबादी महिलाओं की है और जिस भाषा का नीतीश प्रयोग कर रहे हैं, जिस संदर्भ में तेजस्वी ने बात की है कि ये सेक्स एजुकेशन का हिस्सा है। तेजस्वी यादव के ही पार्टी के शिक्षा मंत्री हैं, तो यहां की शिक्षा में सेक्स एजुकेशन को शामिल कर दीजिए। तेजस्वी यादव भी घर-घर जाकर सेक्स एजुकेशन दें, तो पता चलेगा कि पब्लिक कैसे रिएक्ट करती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां तक जनता जानती है कि तेजस्वी ने 9वीं कक्षा भी पास नहीं की है।

इन्होंने भी नीतीश को लिया आड़े हाथ

बीजेपी नेता आरके सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने थर्ड क्लास बयान दिया है। उनका दिमाग ठीक नहीं है जो फेल हो गया है. उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार विधानसभा में महिलाओं के संबंध में भाषण की भाषा अमर्यादित और अक्षम्य है। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर बिना देरी बिना शर्त बिहार सहित देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को लज्जित करने का काम नीतीश कुमार ने किया है। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। नीतीश कुमार की मेमोरी खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री अब सदन में बैठने योग्य नहीं हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव चारित्रिक तौर पर योग्य नहीं हैं। तेजस्वी यादव के बारे में सभी लोग जानते हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, मैं नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं। विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है। उनकी भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है।

क्या कहा था नीतीश कुमार ने?

विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझना के लिए सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना. उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो. इसी में संख्या घट रही है।'

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com