कोरोना के संकट के बीच मध्यप्रदेश में उपचुनावों की हलचल

मध्यप्रदेश में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा विधायक की मृत्यु से खाली हुई है।
कोरोना के संकट के बीच मध्यप्रदेश में उपचुनावों की हलचल

न्यूज – कुर्सी जाने की टीस कोई चाहे तो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछ ले। उनके दिमाग में बस भाजपाई बने ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजनीतिक बदला लेने का भूत सवार है। कमलनाथ भाजपा और सिंधिया से उपचुनाव में ही इस हिसाब-किताब को पूरा कर लेना चाहते हैं। इसके लिए टीम कमलनाथ सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। यहां तक कि चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मदद ले सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए प्रशांत किशोर और कमलनाथ की बातचीत अंतिम दौर में हैं।

मध्यप्रदेश में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा विधायक की मृत्यु से खाली हुई है। 22 सीट कांग्रेस विधायकों के बागी हो जाने के बाद खाली हुई है। इसमें से 16 सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर चंबल संभाग से है। ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को धोबी पछाड़ शिकस्त देने की रणनीति पर काम शुरू किया है। ज्योतिरादित्य की टीम इसे समझ रही है। उसने भी क्षेत्र के विकास के लिए सैकड़ो करोड़ रुपये के  परियोजनाओं की घोषणा समेत अन्य का खाका तैयार किया है। वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह, केपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए उप चुनाव नाक का सवाल है।

कांग्रेस से भाजपा में गए आदिवासी नेता प्रेमचंद गुड्डू वहां बागी हो चुके हैं। गुड्डू कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर उपचुनाव में भाजपा की नाव डुबोने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के कुछ और नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का रक्तचाप बढ़ाना शुरू कर दिया है। ज्योतिरादित्य समर्थक ग्वालियर चंबल संभाग के विधायक टिकट को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर लॉकडाऊन के दौरान भी सक्रिय हैं। सभी 22 विधायकों को टिकट मिलने का भरोसा है। वहीं सभी उपचुनाव की 24 सीटों पर कांग्रेस के लिए चुनौती बनने वाले भाजपा नेताओं की पेशानी पर इसको लेकर बल है। कांग्रेस को लग रहा है कि यही स्थितियां उसके लिए नफे वाली साबित हो सकती है

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com