हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ..

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ..

न्यूज – हरियाणा में सरकार बनाने के 18 दिन बाद मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गुरुवार को अपना पहला मंत्रिमंडलीय विस्तार किया है, इसमें 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, मंत्रियों में जननायक जनता पार्टी के एक विधायक, एक महिला विधायक और एक निर्दलीय शामिल हैं।

हरियाणा मंत्रिमंडल में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री को लेकर 14 सदस्य शामिल हैं। इसमें दो पद भविष्य में विस्तार के लिए रखे गए हैं, राज्य के राज्यपाल सत्यदेव नारायन आर्य ने राजभवन में एक सामान्य समारोह में छह कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (65) के अलावा भाजपा के आठ मंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल हैं। मंत्रिमंडल में अंबाला कैंट से छह बार विधायक रहे अनिल विज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और तीन बार से विधायक कंवर पाल गुज्जर और भाजपा के दलित चेहरा बनवारी लाल शामिलहैं. मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज पंजाबी समुदाय से आते हैं।

मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री के रूप में भाजपा की कमलेश धांडा को शामिल किया गया है. इस मंत्रिमंडल में एकमात्र निर्दलीय विधायक रंजीत चौटाला को शामिल किया गया है, देवी लाल कैबिनेट में भी वह मंत्री थे।

इसके अलावा भाजपा से पहली बार विधायक बने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी मंत्री बनाया गया है, मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त, शहरी निकाय और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग अपने पास रखे थे, वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले राजस्व और आपदा प्रबंधन, आबकारी और कराधान और उद्योग समेत 11 विभाग दुष्यंत चौटाला को आवंटित किए गए हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com