दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस और कैदियों में झड़प कई घायल

जेल अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे झड़प हुई ,एक कैदी ने बैरक में जाने से इनकार किया, दूसरे कैदियों को भी उकसाया
दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस और कैदियों में झड़प कई घायल

न्यूज़– उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ की जेल नंबर 4 में शनिवार को कैदियों और पुलिसवालों के बीच झड़प हो गई। इस झगड़े में कई कैदी घायल हैं। तिहाड़ के अधिकारियों ने रविवार को कहा- यह कैदियों के बीच का झगड़ा था, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 कैदियों को इलाज के लिए जेल से बाहर के अस्पताल में भेजा गया था। बाकी कैदियों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका जेल के अस्पताल में ही उपचार किया गया। घटना के बाद जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

तिहाड़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हर दिन दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कैदियों को बैरक में रखा जाता है। शनिवार को एक कैदी ने बैरक में जाने से इनकार कर दिया। समझाइश देने पर उसने साथी कैदियों से उकसाने वाली बातें कहीं। इसके बाद पुलिस से उनकी हाथापाई हुई। शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे हुई इस घटना में कई कैदी शामिल हो गए, जिससे झगड़ा बढ़ गया।"

दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए: जेल अधिकारी

जेल अधिकारी ने कहा, "इस झगड़े में 2 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया था। इलाज के बाद वे तिहाड़ लौट आए हैं। वहीं इस झड़प के दौरान लगभग 10 से 12 कैदियों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को कड़ा किया गया है। झगड़े में शामिल कैदियों की निगरानी भी की जा रही है।"

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com