Delhi: दिल्ली में टुकड़ों में कटा मिला शव, श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला; देखें Video

Delhi Murder News: पास यमुना पुल की बगल में फेंके गए शव के टुकड़े। लंबे बालों के कारण शव किसी महिला का होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस
घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस

Delhi Murder News: दिल्ली में बुधवार (12 जुलाई 2023) को टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ है। शव के टुकड़े गीता कॉलोनी के पास यमुना पुल के बगल में फेंके हुए थे। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन लंबे बालों की वजह से शव किसी महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की सुबह पुलिस को पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक इंसानी शव के टुकड़े होने की जानकारी मिली। सुबह 9:15 पर आई कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को यमुना पुल के बगल मानव अंग पड़े मिले। जगह को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

अब तक शव के 6 टुकड़े बरामद होने की जानकारी मिली है। जिस जगह शव मिला है, वहां बगल से यमुना नदी बह रही है।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार लाश के टुकड़े दो पॉलिथीन बैग में थे। एक में सिर और दूसरे में शरीर के अन्य टुकड़े। लंबे बालों के कारण शव किसी महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौका मुआयना कर सबूत तलाश रही है।

हफ्तेभर पहले भी मिला था एक शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस को पिछले सप्ताह भी एक लावारिश लाश मिली थी। सफदरजंग अस्पताल के पीछे जंगल में मिली ये लाश 15 दिन पुरानी थी जो बुरी तरह से सड़-गल चुकी थी। शव के हालत से ये पता नहीं चल पाया कि वो महिला का है ये पुरुष का। उसे गलाने के लिए नमक का प्रयोग किया गया था।

लोगों को याद आया घूमा श्रद्धा-आफ़ताब केस

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में टुकड़ों में कटी लाश मिलने कर बाद लोगों के जेहन में श्रद्धा की हत्या की यादें फिर से ताजा हो गईं। तब आफ़ताब ने अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही दलित लड़की श्रद्धा को 35 टुकड़ों में काट कर जंगल में फेंक दिया था। आफ़ताब जेल में है और उसका ट्रायल कोर्ट में शुरू हो चुका है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com