आज पेश होगा दिल्ली का 10वां बजट, वित्त मंत्री पहुंची विधानसभा
आज पेश होगा दिल्ली का 10वां बजट, वित्त मंत्री पहुंची विधानसभा

दिल्ली सरकार ने जन सुविधाओं के लिए उठाए कदम, 76 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान

बजट पेश करने से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की मां से आशीर्वाद लिया। आतिशी सोमवार को दिल्ली का 10वां बजट पेश करेंगी।

दिल्ली सरकार आज अपना लगातार दसवां बजट पेश किया। दिल्ली सरकार का यह बजट 76 हजार करोड़ रुपये का है जो पिछले साल की तुलना में 2 हजार 800 करोड़ रुपये कम है। महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का एलान किया गया है जिसके लिए बजट में सबसे बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है।

केजरीवाल सरकार के अंतर्गत 38 अस्पताल हैं। हर रोज़ इतने लोगों का मुफ़्त इलाज होता है।                                                                                                                                                                                        OPD: 81,000 IPD: 65,000 मरीजों का इलाज फ्री होता है। दिल्ली क अस्पतालों में पहले यानि 2014 में 9,523 बेड थे और आज 13,708 बेड है।

वित्त मंत्री ने बताया कि जल बोर्ड के लिए 7195 का प्रावधान है। 510 करोड़ इलेक्ट्रिक बसों के लिए। 500 करोड़ मेट्रो के लिए। कोर्ट परिसर के लिए 100 करोड़। फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। 2025 तक 8 नए फ्लाई ओवर बनेंगे। 1768 प्रविधान सड़क फ्लाईओवर के लिए। मुख्यमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 175 करोड़। 360 गांवों में सड़कों के लिए 900 करोड़। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान।

आतिशी ने बताया, नगर निगम को 8000 करोड़ से अधिक का बजट दिया जाएगा। 118 करोड़ खेलों के क्षेत्र की सुविधाओं के लिए है। बजट 6215 स्वास्थ्य के लिए है और 2212 करोड़ मोहल्ला क्लीनिक के लिए प्रावधान किए गए हैं। 658 करोड़ अस्पतालों में दवाइयों के लिए और 400 करोड़ निर्माणाधीन अस्पतालों के लिए होंगे।

दिल्ली में 1800 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इनमें दिल्ली की 30 प्रतिशत आबादी रहती है। हमने यहां भी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है। अनधिकृत कालोनियों में बहुत काम किया गया है। अब इन कालोनियों के लिए बजट में 902 करोड़ का बजट रखा गया है।

आतिशी ने कहा, दिल्ली मेट्रो लाइन का दायरा बढ़ाया गया है। आज दिल्ली सरकार के पास 1650 इलेक्ट्रिक बसें हैं, 2025 तक कुल बसें 10 हजार होंगी, इनमें 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी।

आतिशी ने कहा, पर्यावरण के क्षेत्र में नवीनीकरण ऊर्जा पर भी ध्यान दिया गया है। दिल्ली सरकार की 1280 बिल्डिंग पर सोलर पावर सिस्टम लगे हैं।

आतिशी ने बिजली क्षेत्र में सरकार का काम गिनाते हुए कहा, दिल्ली में आज बिजली के लंबे कट नहीं लगते हैं। दिल्ली में बिजली फ्री है फिर भी सरकार घाटे में नहीं है। यह राम राज्य का एक उदाहरण है।

आतिशी ने बताया कि इस साल से सरकार सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बिजनेस ब्लास्टर सीनियर को शुरू करेगी। इसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

आतिशी ने बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया को याद करते हुए कहा कि उनके बिना दिल्ली में इतने कम समय में शिक्षा क्रांति लाना संभव नहीं था। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

आतिशी ने बताया दिल्ली का बजट 76 हजार करोड़ का पेश किया गया है। पिछले साल की तुलना में यह 2 हजार 800 करोड़ कम है। शिक्षा के लिए बजट में 16,396 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली सरकार के कामों का उल्लेख करते हुए आतिशी ने सत्येंद्र जैन को भी याद किया। आतिशी ने सत्येंद्र जैन की तुलना हनुमान जी से करते हुए कहा जैसे वो संजीवनी बूटी लाए थे वैसे ही दिल्ली की चरमराती अर्थव्यवस्था को सत्येंद्र जैन ने संवारा।

दिल्ली सरकार ने इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8685 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले साल की तुलना में 1200 करोड़ रुपये कम है। पिछले साल स्वास्थ्य का बजट 9742 करोड़ रुपये का था।

मुख्यमंत्री सीसीटीवी योजना के तहत आज दिल्ली में 2 लाख 60 हजार से ज्यादा सीसीटीवी लगे हैं, इस संख्या ने न्यूयॉर्क और लंदन को भी पीछे छोड़ दिया है। हर किलोमीटर पर 62 से ज्यादा लाइटें लगी हैं।

आतिशी ने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया है। इसके तहत 18 साल से हर महिला को हर महीने नकद राशि दी जाएगी।

आतिशी ने बताया कि दिल्ली की हर महिला जो 18 साल या उससे ऊपर है उसे 1000 रुपये प्रतिमाह महिला सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे।

आतिशी ने बताया है कि तीर्थ यात्रा योजना के लिए इस बार बजट में 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

आतिशी ने डोरस्टेप डिलीवरी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना से दिल्लीवालों को अफसरशाही के अन्याय से मुक्ति मिल गई है।

आतिशी ने बताया कि इस बार न्याय व्यवस्था के लिए 3 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

आतिशी ने बताया कि इस साल से सरकार सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बिजनेस ब्लास्टर सीनियर को शुरू करेगी। इसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि "2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है। आज मैं 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश करने जा रही हूं।''

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि "यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है। दिल्ली में 'राम राज्य' स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है।"

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि "आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं। बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश करूंगी"

बजट पेश होने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई नेता मौजूद रहें।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा पहुंची। वित्त मंत्री आतिशी आज केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश करेंगी।

बजट पेश करने से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की मां से आशीर्वाद लिया। वित्त मंत्री आतिशी आज केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश करेंगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com