Gujarat News: 'आप' को फिर झटका, पहले 3 राज्यों में बुरा हाल अब 43 लोगों ने दिया इस्तीफा

Gujarat News: 'आप' को फिर झटका, पहले 3 राज्यों में बुरा हाल अब 43 लोगों ने दिया इस्तीफा

Shock to AAP in Gujarat: गुजरात में 40 से अधिक आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देकर केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
Published on

Shock to AAP in Gujarat: 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को अब गुजरात से बड़ा झटका लगा है जहां विधायक भूपत भायाणी के इस्तीफे के बाद भरूच में एक साथ 43 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इन सभी पदाधिकारियों ने केजरीवाल को एक साथ अपना इस्तीफा भेजा है। इसे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

AAP छोड़ने वालों में 10 पदाधिकारी, 33 कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रमुख इसुदान गढ़वी को इन सभी पदाधिकारियों ने एक आधिकारिक लेटर के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। इसमें माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष अमजद खान पठान, 33 पार्टी कार्यकर्ताओं और 10 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफे का ऐलान किया है। इन सभी नेताओं ने पार्टी का साथ ऐसे समय छोड़ा है जब विसावदर सीट से विधायक भूपत भायाणी ने इस्तीफा दे दिया है।

बढ़ गई आम आदमी पार्टी की मुश्किलें

बता दें पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने एक के बाद क कई चुनावी जनसभाएं कर पार्टी को मजबूती देने की कोशिश की थी। पार्टी ने यहां करीब 13 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी को अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी गुजरात से काफी सारी उम्मीदें हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही पार्टी को यहां झटका लगा है। ये उनके लिए मुश्किलें खड़े करने जैसा है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com