गुजरात के मोरबी की नमक फैक्ट्री में दबे मजदूर: दीवार गिरने से हुआ हादसा‚ 12 की मौत, 18 घायल

गुजरात के मोरबी में नमक फैक्ट्री में दीवार गिरने से लगभग 30 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से 12 की मौत हो गई। वहीं 18 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 5 महिलाओं की भी मौत हो गई।
जेसीबी से हटाया गया मलबा
जेसीबी से हटाया गया मलबा

गुजरात के मोरबी में एक बड़ा हादसा हुआ है। मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने में दीवार गिरने से 5 महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए थे। सभी मृतकों और घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

हादसे में 5 महिलाओं की मौत
हादसे में 5 महिलाओं की मौत

विधायक और कलेक्टर पहुंचे मौके पर

हादसा हलवद स्थित सागर सॉल्ट नामक फैक्ट्री में हुआ। जानकारी के अनुसार जिस समय दीवार ढही, उस समय करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे जो कि हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

घटना की सूचना मिलते है विधायक परसोत्तम सबरिया और कलेक्टर सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा किया। फिलहाल दीवार गिरने के कारण सामने नहीं आए हैं।

मलबे में दबे 30 लोग
मलबे में दबे 30 लोग

कई मजूदर चले गए थे खाना खाने, नहीं तो मृतकों की संख्या होती ज्यादा

जानकारी के अनुसार हादसे से करीब आधे घंटे पहले तक करीब 40 से ज्यादा मजदूर नमक की पैकिंग कर रहे थे। जिनमें से कई मजदूर खाना खाने बाहर चले गए थे। अगर सारे मजदूर वहां मौजूद होते तो मृतकों की संख्या कहीं ज्यादा होती।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुख पहुंचाने वाली है। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। साथ ही पीएम ने घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना भी की है। वहीं पीएम ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी हादसे पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 – 4 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। वहीं घायलों को 50 – 50 हजार रूपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने का एलान किया है।

जेसीबी से हटाया गया मलबा
मां के गर्भ से दो बार जन्मा बच्चा: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर वापस पेट में डाला, 2 महीने बाद फिर से हुआ जन्म

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com