Raju Punjabi Death: मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का हुआ निधन, जानिए क्या थी वजह?

Raju Punjabi Death: हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाने वाले राजू पंजाबी का बीते मंगलवार रात देहांत हो गया है। पिछले दिनों से वह बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे।
मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का हुआ निधन
मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का हुआ निधनImage Credit - Since Independence

Raju Punjabi Death: हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाने वाले राजू पंजाबी का बीते मंगलवार रात देहांत हो गया। राजू पंजाबी ने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कई बड़े गाने दिए हैं।

जैसे तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गानों को जनता ने खूब प्यार दिया है।

राजू पंजाबी हिसार के जिंदल हॉस्पिटल में पिछले 10 दिनों से भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा था कि वे पीलिया से ग्रसित थे।

निधन की खबर सुनने के बाद उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं।

चाहने वालों की लगी भीड़

वर्तमान समय में राजू पंजाबी का घर हिसार के आजाद नगर में है, जहां इस समय चाहने वालों की भीड़ लगी हुई है। सभी उनको अंतिम बार देखने के लिए बेताब हैं।

बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में होगा।

राजू का आखिरी गाना हुआ था 12 अगस्त को रिलीज़

उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई बुलंदियों पर ले गए और गानों को नई पहचान दिलाई। देश में सपना चौधरी और राजू पंजाबी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी।

राजू का अंतिम गाना ''आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा'' इसी महीने 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। जब गाना रिलीज हुआ था उस वक्त वह जिंदल अस्पताल में भर्ती थे।

राजू को आखिरी गाने को बना कर रिलीज़ करने में लगभग 2 साल का समय लगा था।

मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का हुआ निधन
Elvish Yadav: मनोहर लाल खट्टर से मिले एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर को किया गया सम्मानित | WATCH VIDEO
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com