Himachal CM: सीएम पद की रेस...उलझा पेच; मंथन के बीच हंगामा, छिड़ी महाभारत!

Himachal CM Race: कांग्रेस ने जैसे-तैसे हिमाचल का चुनावी रण तो जीत लिया, लेकिन अब सीएम पद को लेकर रार शुरू हो गई है। विधायक दल की बैठक से पहले ही कांग्रेस विधायकों में खेमाबंदी शुरू हो गई है। खुलेआम हंगामा और नारेबाजी की खबरें हैं।
Himachal CM: सीएम पद की रेस...उलझा पेच; मंथन के बीच हंगामा, छिड़ी महाभारत!

Himachal CM Face: वर्ष 2014 में जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और पीएम पद पर नरेंद्र मोदी बैठे उसके बाद से कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई। केंद्र के बाद अधिकतर राज्यों की सत्ता कांग्रेस के हाथों से छिटककर भाजपा के पास चली गई। इसी के साथ कांग्रेस में आपसी कलह तेज होती गई और कांग्रेस अलाकमान की अपने नेताओं पर पकड़ कमजोर होती चली गई। ऐसे में बचे हुए राज्यों में आए दिन बगावती तेवर तेज हो रहे हैं।

वहीं दिल्ली एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस को हिमाचल चुनाव ने थोड़ी संजीवनी तो दे दी पर वहां मुख्यमंत्री चुनना अब टेड़ी खीर साबित हो रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अंदर तनाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ऑब्जर्वर बनाकर हिमाचल भेजा है। इन्हें ये जिम्मेदारी मिली है कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे के चुनाव में सहयोग करें और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मिलकर इस सवाल का हल निकालें।

गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को मात देते हुए 68 में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही हिमाचल में किसी भी पार्टी की दोबारा सरकार न बनने का रिवाज भी बरकरार रहा।

बैठक से पूर्व नारेबाजी, जमकर हंगामा

कांग्रेस ने हिमाचल में आज 'शुक्रवार को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। हालांकि, सीएम के कई दावेदारों के होने की वजह से हर खेमे के कार्यकर्ता हिमाचल में सड़कों पर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के ऑब्जर्वर्स के वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को गाड़ी के सामने से हटाया गया।

हुड्डा और बघेल के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वो हिमाचल के राज्यपाल के साथ शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। दरअसल, कांग्रेस ऐसा मुख्यमंत्री चाहती है जो पार्टी को एकजुट रख सके।

सीएम पद के कितने दावेदार?

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं। उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके अलावा हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम बनने की रेस में शामिल हैं।

सीएम के चुनाव पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि विधायकों की बैठक में सबकी राय ली जाएगी। इसके बाद सामूहिक इच्छा को ऑब्जर्वर्स पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाएंगे। आलाकमान जो भी बेहतर चाहेगा और जो भी फैसला लेगा, वो सभी को स्वीकार होगा।

प्रतिभा सिंह ने खुलेआम ठोका दावा

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने दी थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे राज्य प्रमुख के रूप में चुन रही हैं और मुझे सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना होगा और राज्य को जिताना होगा। मैंने वह ईमानदारी से किया और परिणाम हमारे सामने है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत के लिए प्रतिभा सिंह लगातार अपनी कड़ी मेहनत के बारे में जिक्र कर रही है। गुरुवार को भी चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कुछ इसी तरह के बयान दिए थे।

प्रतिभा सिंह ने कहा- बैठक में तय होंगे नाम

वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है और सभी विधायक हमारे साथ हैं। बता दें कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों से मुख्यमंत्री को लेकर राय जानी जाएगी। सभी की राय जानने के बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे।

अनिरुद्ध सिंह के घर जा रहे कुछ विधायक

कहा जा रहा है कि एमएलए अनिरुद्ध सिंह के घर विधायक अजय सोलंकी, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर जा रहे हैं। हालांकि अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि वह कहां जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल को विधायकों की सूची दी गई होगी। क्योंकि, जब तक सदन का नेता तय नहीं होता तब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया जा सकता।

यह विधायक कर रहे अलग बैठक

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी, जगत सिंह नेगी,अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर कर रहे अलग बैठक। सूत्रों के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खु भी शामिल हो सकते हैं बैठक में।

सुक्खू समर्थकों की बैठक

सूत्रों के अनुसार, खबर आई थी कि कांग्रेस पार्टी प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते रोजी चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनके साथ कुछ विधायक भी मौजूद थे। कुछ समर्थक उनके सुबह विधानसभा स्थित विधायक सदन में ही थे। बताया जा रहा है कि विधायकों के साथ है और बैठक कर शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

चार विधायक पहुंचे होटल

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस के कुछ विधायक एक अलग होटल में बैठक करेगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के लिए 4 विधायक होटल पहुंच चुके हैं।

नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चूंकि राज्यपाल शिमला में ही मौजूद थे। इसलिए तीन नेता उनसे मिलने गए। तीनों नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर उनकी उपलब्धता जानी। उन्होंने सरकार गठन से लेकर विधायक दल का नेता चुने जाने में लगने वाले वक्त पर भी बात की। राज्यपाल से अचानक मुलाकात होने की वजह से शाम 4 बजे होने वाली बैठक अब शाम 6 बजे होगी।

Himachal CM: सीएम पद की रेस...उलझा पेच; मंथन के बीच हंगामा, छिड़ी महाभारत!
Election 2022: तीन राज्य...तीन विजेता; पहली बार EVM बेदाग! इस बार नहीं लग रहे आरोप
Himachal CM: सीएम पद की रेस...उलझा पेच; मंथन के बीच हंगामा, छिड़ी महाभारत!
Gujarat Polls: आजादी के बाद कांग्रेस की सबसे बुरी हार, गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com