नशे की हालत में मिला पूर्व मंत्री का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच आरोपियों को शिमला में पुलिस ने हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। आरोपियों में तीन पंजाब ,एक चंडीगढ़ और युवती हिमाचल की रहने वाली है।

पुलिस ने सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 42 ग्राम हीरोइन सहित प्रकाश लंगाह और अन्य को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस पहले भी कर चुकी है गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि जब होटल के कमरे में छापा मारा गया तो, सभी लोग नशे की हालत में थे। पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि प्रकाश के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। उसे पहले भी ड्रगस के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्हें 3 मई, 2021 को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय उन पर आरोप लगा था की वो नशीली दवाईयों की बिक्री और खपत में शामिल थे।

सुच्चा सिंह कौन है ?

सुच्चा सिंह शिरोमणि अकाली दल (SAD) से 2 बार विधायक रह चुके है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार में कृषि मंत्री और लोक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाला था। प्रकाश सिंह लंगाह उनके छोटे बेटे है, जिन्हे नशे का आदी बताया जा रहा है।

नशे की हालत में मिला पूर्व मंत्री का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Election 2024: बंगाल-तमिलनाडु में BJP को मिलेगी बंपर सफलता, प्रशांत किशोर के दावे से इंडी गठबंधन को झटका!
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com