झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बने, “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019”

अवार्ड ‘बरहेट’ और ‘दुमका’ विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बने, “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019”

न्यूज – झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019" को सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवार्ड 'बरहेट' और 'दुमका' विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया। 20 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हे ये पुरस्कार दिया गया। "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019" का पुरस्कार हेमत सोरेन को देश के पुर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिया।

"चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019" के लिए 10 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने के लिए चुना गया है। हेमंत सोरेन को इस पुरस्कार के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन और उच्चतम न्यायालय के पुर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने चुना है।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पुरस्कार "चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019" के लिए चुना गया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर इंटरैक्टिव फोरम और गांधी मंडेला फाउंडेशन के महासचिव नंदन झा ने चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 की शुरूआत की है। यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को हर साल दिंसबर में दिया जाता है।

चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए चुने गई 10 हस्तियां

1. श्री हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री), समाज कल्याण (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट)

2. श्रीमती गीता कोड़ा (एमपी एलएस), समाज कल्याण (अविशिष्ट जिले)

3. श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (समाज कल्याण)।

4. श्री आचार्य बालकृष्णन (पतंजलि), समाज कल्याण

5 श्री अनुराग ठाकुर (राज्य वित्त और कॉर्पोरेट मामले), समाज कल्याण

6. सुश्री शिल्पा शेट्टी / राज कुंद्रा (स्वच्छ भारत)।

7. श्रीमती आई। दीपा वेंकट (समाज कल्याण), स्वर्ण भारत ट्रस्ट, आंध्र प्रदेश।

8. श्री अमूल्य पटनायक- पुलिस आयुक्त दिल्ली, सामाजिक सद्भाव।

9. सुश्री अरुशी पोखरियाल (समाज कल्याण)

10. सुरेश ओबेरॉय (संस्कृति)

 Read More.

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com