Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 'गंदा' वीडियो, मंत्री ने बताया साजिश; देखें Video

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो ने राजनीति गरमा दी है। बीजेपी सांसद ने इसे कांग्रेस का चरित्र बताया है, वहीं मंत्री ने वीडियो को एडिटेड बताया है।
Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 'गंदा' वीडियो, मंत्री ने बताया साजिश; देखें Video

Jharkhand News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति किसी महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील चैटिंग कर रहा है। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह वीडियो प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता का होने का दावा किया है।

वहीं बन्ना गुप्ता ने वीडियो को एडिटेड बताते हुए इसे अपनी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया है। रविवार (23 अप्रैल, 2023) को उन्होंने इस मामले में एक FIR भी दर्ज कराए जाने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हुआ वीडियो 17 अप्रैल, 2023 का है।

Since Independence पर यहां देखें वीडियो...

जानें वीडियो में क्या?

इस वीडियो में दिख रही महिला शादीशुदा बताई जा रही है क्योंकि उसके माथे पर सिन्दूर दिख रहा है। भाजपा MP निशिकांत दुबे द्वारा शेयर किए लगभग 19 सेकेण्ड के इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सैंडो-बनियान पहने बड़ी स्क्रीन पर दिख रहा है। नीचे एक बॉक्स में कुछ अश्लील दृश्य चल रहे हैं। इन दृश्यों में एक महिला द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए जा रहे हैं। बीच में महिला और पुलिस की आवाजें भी सुनाई दे रहीं हैं। निशिकांत दुबे का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कॉन्ग्रेस विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता हैं।

मंत्री ने बताया एडिटेड वीडियो

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए FIR दर्ज करने की बात कही है। बन्ना गुप्ता का दावा है कि पुलिस जल्द ही जांच कर के दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कॉन्ग्रेस विधायक ने कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है।

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 'गंदा' वीडियो, मंत्री ने बताया साजिश; देखें Video
Atiq Ahmed Case: कांग्रेस नेता ने अतीक की कब्र पर पढ़ा फ़ातिहा, शहीद बता मांगा भारत रत्न; देखें Video

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com