Love Jihad in Jharkhand: एक भाई ने ममता को पीट-पीटकर मार डाला; दूसरा हिंदू लड़की के घर में चाकू लेकर घुसा, दोस्ती के लिए दबाव

Love Jihad in Jharkhand: झारखंड के रामगढ़ में दो मुस्लिम भाइयों अरमान खान और आरजू की खौफनाक दास्तां सामने आई है। ताज्जुब यह है कि आए दिन ऐसी घटनाएं किसकी शह पर हो रही हैं?
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Love Jihad in Jharkhand: जनवरी 2023 में झारखंड के रामगढ़ में एक शादीशुदा हिंदू महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा अरमान खान उर्फ रॉकी ममता पर पति को छोड़ने का दबाव डाल रहा था। इसके बाद अरमान का भाई आरजू मंसूरी भी ममता की बहन को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार। अब जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद इस आरजू ने एक और हिंदू लड़की को धमकी दी है।

लड़की पर हमले की घटना रामगढ़ में बुधवार (31 मई 2023) की है। आरजू मंसूरी पीड़ित लड़की के घर में कुछ लोगों के साथ घुसा। उस पर दोस्ती का दबाव डाला। इनकार करने पर चाकू दिखाकर धमकी दी। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आरजू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अरमान ने ले ली थी ममता की जान

गौरतलब है कि आरजू के भाई अरमान ने 14 जनवरी 2023 को ममता नाम की विवाहिता की हत्या कर दी थी। जब उसने इस घटना को अंजाम दिया था ममता की तीन साल की बेटी भी घर में ही थी। इसके बाद आरजू ने ममता की बड़ी बहन जया से बदसलूकी की थी। जान से मारने की धमकी देने लगा। जया की शिकायत पर पुलिस ने आरजू को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुझसे दोस्ती कर लो वर्ना...

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 31 मई की रात आरजू उसके घर में घुसा। उसके साथ 8 लोग और थे। आरजू ने उसका गला दबोच लिया। चाकू निकालकर उसके जिस्म पर फेरने लगा। इस दौरान आरजू ने कहा, “मुझसे दोस्ती कर लो नहीं तो जान से मार देंगे।”

लड़की के अनुसार इसके बाद वह घबराकर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और आरजू को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान हिंदुवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुँच गए थे।

झारखंड में बड़े पैमाने पर चल रही ऐसी साजिशें: मरांडी

इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है, “झारखंड में लव जिहादियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई है कि सजा काट के आने के बाद भी न प्रशासन का डर है, ना फिर से पकड़े जाने का।” उन्होंने पूछा कि ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है? जो दोबारा ऐसे अपराध करने से भी नहीं हिचकते।

भाजपा नेता ने कहा कि भले ही सीएम सोरेन को ‘द केरला स्टोरी फिल्म’ काल्पनिक लगती हो लेकिन झारखंड में बड़े पैमाने पर ऐसी साजिशें चल रही हैं।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com