कर्नाटक के शिवमोगा में हिजाब के विरुद्ध पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के वालेंटियर की हत्या, धारा 144 लागू

कर्नाटक के शिवमोगा (Karnataka's Shivamogga) में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई, जिससे यहां तनाव की स्थिति बन गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंग दल का कार्यकर्ता था।
कर्नाटक के शिवमोगा में हिजाब के विरुद्ध पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के वालेंटियर की हत्या, धारा 144 लागू

हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ये स्थिति हिंसा का रूप ले रही है। कर्नाटक के शिवमोगा (Karnataka's Shivamogga) में 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई, जिससे यहां तनाव की स्थिति बन गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंग दल (Bajrang Dal) का कार्यकर्ता था। राज्य के गृह मंत्री अरगा जनेंद्र ने जिले में अगले दो दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि 4 से 5 युवकों ने हर्ष की हत्या कर दी है। अभी तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जिले के सीगेहट्टी इलाके में कई लोगों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया, इन्हें बुझाने का काम जारी है। इस घटना ने राज्य के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है जो पहले से ही हिजाब विवाद के कारण बढ़ गया है।

<div class="paragraphs"><p>युवक ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर इससे जुड़ा एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने हिजाब का विरोध किया और भगवा गमछा का समर्थन किया था।</p></div>

युवक ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर इससे जुड़ा एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने हिजाब का विरोध किया और भगवा गमछा का समर्थन किया था।

हिजाब के खिलाफ लिखी थी सोशल मीडिया पोस्ट
पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। शिवमोगा शहर के कई इलाकों में दंगे हुए और वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है क्योंकि युवक ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर इससे जुड़ा एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने हिजाब का विरोध किया और भगवा गमछा का समर्थन किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
हिजाब के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन
आपको बता दें कि कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय रूप ले चुका है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के कोपा के स्कारी स्कूल में छात्रों ने भगवा गमछा पहनकर हिजाब का विरोध किया। बताया गया कि स्कूल प्रशासन ने भगवा पहनने की अनुमति दे दी थी। बजरंग दल इस मामले में काफी सक्रिय है। बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक सुनील केआर ने इसे जिहाद बताया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया।

स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए गए बंद

इधर, राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र दिवंगत (Karnataka Home Minister Araga Jnanendra) बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे। 26 वर्षीय युवक को 4-5 युवकों ने मार डाला। इस हत्या के पीछे कौन सा संगठन है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए जा गए हैं। शिवमोगा में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

कर्नाटक हिजाब केस में कर्नाटक के कांग्रेस नेता का एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वे हिजाब का विरोध करने वालों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में मुकर्रम खान यह कहते हुए दिखाई दिए हैं कि हिजाब का विरोध करने वालों को टुकड़ों में काट दिया जाएगा।

खान ने कथित तौर पर कह दिया था कि हमारी जाति (धर्म) को चोट मत पहुंचाओ, सभी जातियाें का समान हैं। आप कुछ भी पहन सकते हैं, आपको कौन रोकेगा? पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खिलाफ IPC की धारा 153 (A), 298 और 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नीचे देखिए मुकर्रम खान का वीडियो

बॉलीवुड में हुई हिजाब की एंट्री
हिजाब विवाद पहले राजनीति तक पहुंचा और अब इसकी एंट्री बॉलीवुड में भी हो चुकी है। इस बात को लेकर पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और हिजाब का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि ये सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि अल्लाह का दिया हुआ फर्ज है जिसे लोगों को पूरा करना होता है। जायरा ने कहा, मैं भी एक महिला हूं और हिजाब पहनती हूं। किसी की भी धार्मिक परंपराओं को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है।

जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा...

स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब का समर्थन करते हुए जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा- हिजाब एक विकल्प है, यह गलत जानकारी है। यह धारणा सुविधा के अनुसार बनाई जा रही है। जायरा ने दो टूक कहा कि हिजाब कोई विकल्प नहीं बल्कि इस्लाम में ईश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारी है। इसी तरह हिजाब पहनकर एक मुस्लिम महिला खुदा द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करती है। वह अपने भगवान से प्यार करती है और उसने खुद को ऊपर वाले को दे दिया है।

<div class="paragraphs"><p>जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा- हिजाब एक विकल्प है, यह गलत जानकारी है। यह धारणा सुविधा के अनुसार बनाई जा रही है।</p></div>

जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा- हिजाब एक विकल्प है, यह गलत जानकारी है। यह धारणा सुविधा के अनुसार बनाई जा रही है।

मैं भी एक महिला हूं और मैं बाइज्जत हिजाब पहनती हूं...
मैं इस पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को धार्मिक परंपराओं को मानने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ पक्षपात करना और ऐसा सिस्टम बनाना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक को चुनना हो या फिर किसी एक चीज को छोड़ना हो, यह अन्याय है। आप उन्हें स्पेसिफिक चीजों को अपनाने पर मजबूर कर रहे हैं, जिनसे आपका एजेंडा चलता है और फिर उनकी आलोचना करते हैं कि वो आपके बनाए गए नियमों में कैद हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com