Karnataka: हिंदू लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने वाली शैफ़ा, शबानाज़, आलिया को बेल… सवाल करने पर महिला भाजपा नेता अरेस्ट

Udupi Video Scandal: कर्नाटक के उडुपी वीडियो कांड में आरोपी मजहब विशेष की तीनों छात्राओं को जमानत मिल गई। इसी पर सवाल करने पर भाजपा नेत्री शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया गया।
Karnataka: हिंदू लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने वाली शैफ़ा, शबानाज़, आलिया को बेल… सवाल करने पर महिला भाजपा नेता अरेस्ट

Udupi Video Scandal: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु से भाजपा की एक महिला नेता को गिरफ्तार किया है। शकुंतला नाम की इस महिला नेता पर ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अपमान का आरोप है।

यह गिरफ्तारी उडुपी वीडियो कांड से जुड़ी हुई है। पुलिस का आरोप है कि इस मामले में गुरुवार (25 जुलाई 2023) को भाजपा नेता ने इस घटना से CM सिद्धारमैया की बहू और बीवी को जोड़ने का प्रयास किया।

जिस घटना में साल भर तक हिंदू लड़कियों के वीडियो बनाए गए, कर्नाटक के गृहमंत्री ने उसे एक छोटी सी घटना बताया है। जिस घटना की चर्चा सड़क से संसद तक होनी चाहिए, उससे जुड़ी तीनों आरोपी छात्राओं को कोर्ट से भी जमानत मिल गई है। लेकिन सवाल करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाता है।

यह था कर्नाटक कांग्रेस का ट्विट

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को कर्नाटक कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा पर इस मुद्दे में नमक-मिर्च लगा कर पेश करने का आरोप लगाया था। तब कांग्रेस ने उडुपी कॉलेज में छात्राओं की वीडियो शूटिंग वाली खबर को ‘फर्जी’ करार दिया था।

इसी ट्वीट में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की राजनीति का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने भाजपा द्वारा इस खबर में नमक-मिर्च लगा कर परोसने और कर्नाटक पुलिस द्वारा सही जांच करके विरोधियों के मंसूबे नाकाम करने का दावा किया था।

भाजपा महिला यूं दिया था कांग्रेस के ट्वीट का जवाब

इसी ट्वीट के जवाब में भाजपा महिला नेता शकुंतला ने 25 जुलाई को ही लिखा, “कांग्रेस के मुताबिक मुस्लिम छात्राओं द्वारा शौचालय में कैमरा लगा कर हिन्दू लड़कियों का वीडियो बनाना बच्चों का खेल है। सिद्धारमैया क्या आप सहमत हैं कि यह बच्चों का खेल है?”

शकुंतला ने ट्वीट में यह भी लिखा कि क्या CM सिद्धारमैया और उनकी पार्टी अपनी बहू और बीवी के साथ समान व्यवहार पर ऐसी ही प्रतिक्रिया देते? उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के स्क्रीनशॉट को अटैच किया था। शकुंतला ने यही जवाब अपने फेसबुक पर भी शेयर किया था।

कांग्रेस नेता की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

इस ट्वीट के वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता हनुमानथार्या द्वारा बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शकुंतला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने केस दर्ज करके शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में शकुंतला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान शकुंतला भाजपा की महिला मोर्चा के साथ तमकुरु जिले के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही थीं। बताते चलें कि 27 जुलाई को भाजपा ने 3 मुस्लिम छात्राओं द्वारा हिन्दू लड़कियों का शौचालय में वीडियो बनाने के आरोप में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com