MP: ‘टंट्या मामा का ताबीज पहनने से ठीक होता है कोरोना'- पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जानिए क्या है पूरी कहानी ?

कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व चिंता में डूबा हुआ है। यह महामारी अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है। और अब कोरोना का नया वैरिएंट अपना कहर बरसा रहा है। लेकिन आपको इससे डरने कि जरूरत नहीं है, क्योंकि मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर कोरोना से बचने का अचूक उपाय बताया है। आप भी जानिए उनका उपाय।
MP: ‘टंट्या मामा का ताबीज पहनने से ठीक होता है कोरोना'- पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जानिए क्या है पूरी कहानी ?
MP: ‘टंट्या मामा का ताबीज पहनने से ठीक होता है कोरोना'- पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जानिए क्या है पूरी कहानी ?Image Credit: TV9 Bharatvarsh

मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने टंट्या मामा को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। बयान ऐसा जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर कोरोना का पक्का इलाज बताया है। वो इलाज जो अभी तक विश्व के डॉक्टर्स और साइंटिस्ट भी नहीं ढूंढ पाए है। दरअसल, उषा ठाकुर ने कहा कि, टंट्या मामा का ताबीज खराब सेहत में फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि टंट्या मामा का ताबीज पहनने से किसी को भी कोरोना नहीं होगा। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उषा ठाकुर ने अंधविश्वास पर बयान दिया है। इससे पहले भी वह ऐसे कई बयान दे चुकी हैं।

आस्था का केंद्र है टंट्या मामा का मंदिर- उषा

कोरोना काल में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा था कि हवन करने से कोरोना खत्म हो जाता है। अब उन्होंने कहा है कि टंट्या मामा का ताबीज पहनने से बीमार लोग ठीक हो जाते हैं। इंदौर के पातालपानी में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर एक लाख लोगों के जमा होने पर कोरोना संक्रमण फैलने के सवाल पर उषा ठाकुर ने यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास था कि किसी को कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि, 'लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि टंट्या मामा का ताबीज धारण करने से बीमार व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाते हैं। टंट्या मामा का मंदिर आस्था का केंद्र है।'

उषा ठाकुर का विचित्र बयान

अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली पर्यटन मंत्री ने एक बार फिर अंधविश्वास पर बयान दिया है। आपको बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट सामने आने के बाद दुनियाभर में चिंता काफी बढ़ गई है। सरकारें तमाम एहतियात बरत रही हैं, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। ऐसे में मध्य प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का यह बयान हैरान करने वाला है। आज मीडिया ने उषा ठाकुर से सवाल किया कि पातालपानी में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए एक लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है।

'टंट्या मामा के ताबीज से रोग दूर होता है'

मीडिया के इस सवाल पर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने जवाब दिया कि टंट्या मामा का ताबीज पहनने वाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इतने बड़े क्रांतिकारी को नमन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसलिए किसी को कुछ नहीं होगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार 4 दिसंबर को इंदौर के पातालपानी में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

MP: ‘टंट्या मामा का ताबीज पहनने से ठीक होता है कोरोना'- पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, जानिए क्या है पूरी कहानी ?
MP से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर; Ambulance नहीं मिलने पर पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर ले जाने को मजबूर हुआ पति

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com