MP Election: मध्य प्रदेश में 119 सीटों के साथ भाजपा को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी 119 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है।
MP Election: मध्य प्रदेश में 119 सीटों के साथ भाजपा को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी 230 सीटों वाले सदन में 119 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है। एक सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस 107 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। पांच साल पहले कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी, जबकि भाजपा को 109 सीटें मिली थी। इस बार निर्दलीयों और छोटी पार्टियों सो चार सीटें मिल सकती है, जबकि पिछली बार 7 सीटें मिली थीं।

कुछ दिन पहले ही हुए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के सर्वे में वोट शेयर के अनुमान के मुताबिक, भाजपा को 46.33 प्रतिशत, कांग्रेस को 43.24 प्रतिशत और अन्य को 10.43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा को 41.02 प्रतिशत, कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत और अन्य को 18.09 प्रतिशत वोट मिले थे।

क्षेत्रवार सीटों का अनुमान

  • बघेलखंड की 51 सीटों में से भाजपा को 29 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 21 और अन्य को एक सीट मिल सकती है।

  • भोपाल की 24 सीटों में से, भाजपा को 16 सीटें और कांग्रेस को बाकी 8 सीटें मिल सकती है।

  • चम्बल की 34 सीटों में से, कांग्रेस को 19 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को बाकी 15 सीटें मिल सकती है।

  • महाकौशल की 47 सीटों में से कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को 19 सीटें और अन्य को 2 सीटे मिल सकती है।

  • मालवा की 46 सीटों में से, भाजपा को 28 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती है

  • निमाड़ की 28 सीटों में से कांग्रेस को 15 सीटें, भाजपा को 12 सीटें और बची एक सीट अन्य को मिल सकती है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com