MP News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के घटिया बोल, कहा- 'पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो...'

Raja Pateriya on PM Narendra Modi: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो बयान दिया है वह जहां हताशा को दर्शाता है, वहीं इसे सबसे निचले दर्जे की राजनीति कहा जा सकता है। इस बयान के लिए उन पर FIR के निर्देश दिए जा चुके हैं।
MP News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के घटिया बोल, कहा- 'पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो...'

Congress Vs BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने विवादित बयान दिया है। राजा पटेरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने पन्ना के पवई में कहा कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर हमला बोलते हुए कहा, राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिए।

कहा- संविधान को बचाना है तो...

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाना है और आदिवासियों को सुरक्षित करना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, अपने देश की सियासत में अब सामंजस्य और भाईचारे का समन्वय का दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। अब सियासत के लिए बदले के भाव खुलकर नजर आने लगे हैं। सियासी भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि मामले ने जब तूल पकड़ा तो पटेरिया ने कहा कि मैं गांधी को मानने वाला इंसान हूं।

यह विद्वेष की पराकाष्ठा : सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा करने का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की जनता की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।

यह इटली की कांग्रेस : नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, पटेरिया के बयानों से यह स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है बल्कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। जिस तरह से कांग्रेस की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं उससे भी यह स्पष्ट होता है। गृह मंत्री ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है।

पटेरिया पर एफआईआर के निर्देश

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को गंभीर बताते हुए एसपी को राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘राजा पटैरिया के बयान को सुना है। उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चलते हैं।’ गृहमंत्री ने राजा पटैरिया के खिलाफ पन्ना के एसपी को तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com