MP Rape News: रोटी के बदले लूटी अस्मत; ढाबे पर बंधक बना 12 दिनों तक गैंगरेप

Rape News: सतना जिले में भूख मिटाने के लिए ढाबे पर पहुंची महिला की मजबूरी का ऐसा फायदा उठाया गया कि सुनकर ही शर्मसार हो जाए। उससे काम कराया और 12 दिनों तक रेप किया गया। जैसे तैसे महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची।
MP Rape News: रोटी के बदले लूटी अस्मत; ढाबे पर बंधक बना 12 दिनों तक गैंगरेप

MP Rape News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भूख से तड़पती महिला को ढाबे पर रोटी मांगना इतना मंहगा पड़ गया कि बंधक बनाकर उससे 12 दिनों तक दरिंदगी की गई। घर से नाराज होकर निकली महिला भूख से तड़प रही थी। रास्ते में वह एक ढाबे पर पहुंची और उसने रोटी मांगी, उसे रोटी तो मिल गई मगर हवस के दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, 12 दिनों तक महिला ढाबे में कैद रही और उसके साथ ढाबे पर ही दरिंदगी होती रही। उसके बाद किसी तरह मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती बताई।

ढाबा मालिक समेत तीन पर मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में 26 वर्ष की एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई है। उसे ढाबे में बंधक बना कर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी करतूत में ढाबा मालिक राजेन्द्र पटेल निवासी जरियारी, लल्लू यादव निवासी मऊगंज रीवा और सनी साकेत निवासी रिगरा का नाम सामने आया है। महिला ने पुलिस में इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को धरदबोचा।

पीड़िता यूं फंसी आरोपियों के चगुंल में

पुलिस ने बताया कि महिला मैहर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और पहले पति से उसके एक बेटा तथा दूसरे पति से एक बेटी है। लगभग 12 दिन पहले वह मैहर स्थित अपने घर से किसी बात पर नाराज हो कर पैदल ही अपनी बहन के घर लालपुर जाने के लिए निकल पड़ी थी। रास्ते मे अंधेरा हो गया और उसे भूख भी लग गई तो वह कंचन ढाबे जा पहुंची। ढाबा में उसने पैसे न होने की जानकारी देते हुए खाना मांगा। ढाबा संचालक राजेन्द्र पटेल ने उसे खाना देकर भूख तो मिटाई लेकिन उस पर बदनीयत हावी हो गई।

बर्तन मंजवाए, साफ-सफाई भी कराई

उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठा कर उससे ढाबा में काम कराना शुरू कर दिया। महिला को कमरे में बंधक बना लिया गया जहां से उसे सिर्फ बर्तन मांजने और साफ-सफाई के अन्य काम के लिए ही बाहर निकाला जाता था और अपने सामने काम कराने के बाद वापस बंद कर दिया जाता था। लगभग 12 दिनों तक महिला वहां बंधक रही और राजेंद्र पटेल, लल्लू यादव व सनी साकेत उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। मंगलवार को किसी तरह मौका पाकर महिला भाग निकली और नादन थाना पहुंच कर पुलिस को आप बीती सुनाई।

आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक समेत रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एनएच 30 हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मैहर की रहने वाली है। उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

MP Rape News: रोटी के बदले लूटी अस्मत; ढाबे पर बंधक बना 12 दिनों तक गैंगरेप
Bihar: जहरीली शराब से 12 मौतें; विपक्ष ने पूछा तो CM नीतीश की चढ़ी त्यौरियां, बोले- 'ए..चुप हो जाओ'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com