Maharashtra: महाराष्ट्र में दिखा अपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटा; देखें VIDEO

Maharashtra: महाराष्ट्र के जलगांव के स्थानीय पत्रकार की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पीड़ित पत्रकार संदीप महाजन ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के विधायक किशोर पाटिल पर पिटाई का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र में दिखा आपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटा
महाराष्ट्र में दिखा आपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटाImage Credit - Since Independence

Maharashtra: महाराष्ट्र के जलगांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे साफ़ तोर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग बेखौफ अंदाज में एक व्यक्ति के साथ बेहरमी से मारपीट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पीड़ित व्यक्ति का नाम संदीप महाजन है और वह एक स्थानीय पत्रकार है। पीड़ित पत्रकार ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के विधायक किशोर पाटिल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले संदीप महाजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमे 8 साल की एक बच्ची से बलात्कार की वारदात पर मुख्यमंत्री पर सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया था।

इसके बाद विधायक किशोर पाटिल ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज की। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो विधायक ने जनता के सामने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि अगर किसी ने मुख्यमंत्री के बारे में कुछ भी गलत कहा तो वह उन्हें गालियां देंगे।

महाराष्ट्र में दिखा आपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटा
मुस्लिम लीग की यूथ विंग ने लगाए हिंदू विरोधी नारे | WATCH VIDEO

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com