Maharashtra: कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा; जानें किससे थे परेशान?

Maharashtra: कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा; जानें किससे थे परेशान?

Maharashtra Big News: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। स्पीकर से मिलने के बाद अशोक चव्हाण ने अपना इस्तीफा नाना पटोले को दे दिया है। उनके बीजेपी में जाने की अटकलें हैं।

Maharashtra Breaking News: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण जल्द ही पाला बदल सकते हैं। कांग्रेस नेता चव्हाण ने आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की है। इसी के साथ, चव्हाण ने राहुल नार्वेकर को विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा भी दे दिया है। ये इस्तीफा सुबह करीब 11 बजे दिया गया। सूत्रों का कहना है कि अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होंगे।

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल: सूत्र

मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चौहान ने आज सुबह 11:24 बजे अपनी विधायक पद से इस्तीफ़ा दिया है। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया। इसी बीच विधानसभा से चव्हाण के इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। वहीं, बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी भी दोनों तरफ़ से कोई भी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है। जानकारी दे दें कि इससे पहले भी अशोक चव्हाण की BJP में जाने की चर्चा उठी थी।

संजय निरुपम ने ट्वीट कर बताया नाम

अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, अशोक चव्हाण बुनियादी तौर पर महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से बहुत परेशान थे। निरुपम ने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को दी थी, अगर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो, यह नौबत नहीं आती।

संजय निरुपम, जिस नेता का नाम लिए बिना उसे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वह मौजूदा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ही हैं और इसका संकेत कांग्रेस के पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने भी दिया है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद नितिन राऊत ने सीधे तौर पर नाना पटोले को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण जैसी बड़ी शख्सियत का कांग्रेस छोड़ना दुखद घटना है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com