40 वर्षीय महिला से यौन संबंध बनाते वक्त 61 साल के बुजुर्ग की मौत

अधिकारी ने महिला की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कहा कि यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने का प्रयास किया था,लेकिन वो बेहोश हो गया था। बुजुर्ग व्यक्ति वर्ली का रहने वाला था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
40 वर्षीय महिला से यौन संबंध बनाते वक्त 61 साल के बुजुर्ग की मौत
File Photo

मुंबई में 61 वर्षीय शख्स की यौन संबंध बनाने के दौरान मौत का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह एक होटल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाते वक्त शख्स बेहोश हो गया था। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति सुबह करीब 10 बजे 40 साल की महिला के साथ मुंबई के उपनगर कुर्ला स्थित एक होटल में आया था।

यौन संबंध बनाने के दौरा हुई बुजुर्ग की मौत

महिला ने मृतक बुजुर्ग की प्रेमिका होने का दावा किया है। महिला ने बताया कि कुछ वक्त बाद उसने होटल के रिसेप्शन को सूचित किया कि व्यक्ति बेहोश हो गया है और कोई जवाब नहीं दे रहा है। कुर्ला थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित किया। बुजुर्ग शख्स को सायन में स्थित नगर निकाय के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद महिला को पुलिस कुर्ला थाने लेकर आ गई। फिलहाल महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगा मौत का खुलासा

अधिकारी की मानें तो बुजुर्ग व्यक्ति वर्ली का रहने वाला था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अधिकारी ने महिला की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कहा कि यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने का प्रयास किया था,लेकिन वो बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया, शुरुआती जांच के आधार पर हमने फिलहाल इस मामले को दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट के तौर पर किया है। मौत के सटीक कारण की जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि हम ये भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसने पहले सेक्स के लिए कोई टैबलेट ली थी या नहीं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com