असम के CM के खिलाफ पड़ोसी राज्य मिजोरम की पुलिस ने दर्ज की FIR, हत्या के प्रयास और साजिश की लगी धाराएं

पूर्वोत्तर राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा असम के 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और 2 प्रशासनिक अधिकारियों समेत 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
असम के CM के खिलाफ पड़ोसी राज्य मिजोरम की पुलिस ने दर्ज की FIR, हत्या के प्रयास और साजिश की लगी धाराएं

डेस्क न्यूज- पूर्वोत्तर राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा असम के 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और 2 प्रशासनिक अधिकारियों समेत 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन नेहलिया ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इन सभी पर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात कोलासिब जिले के वैरेंगटे थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। Assam-Mizoram बॉर्डर विवाद ।

आईजी, डीआईजी पर भी केस दर्ज

नेहलिया ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें असम पुलिस के आईजी अनुराग अग्रवाल, डीआईजी देवज्योति मुखर्जी, कछार के एसपी चंद्रकांत निंबालकर और ढोलई थाना प्रभारी साहब उद्दीन शामिल हैं। कछार उपायुक्त कीर्ति जल्ली और कछार डिविजनल वनाधिकारी सनीदेव चौधरी पर भी इसी आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

हिंसा में असम के 6 पुलिसकर्मियों की मौत

दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद दशकों से चला आ रहा है। इस हफ्ते भड़के विवाद ने नया रूप ले लिया है। इन राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को हिंसा भड़क गई, जिसमें असम के छह पुलिसकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

अमित शाह के असम दौरे के दो दिन बाद हिंसा

अतिक्रमण हटाने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच यह विवाद शुरू हो गया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में असम का दौरा किया था। उनके दौरे के दो दिन बाद यह हिंसा हुई थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com