मुबंई में पेड काटने का विरोध जारी,

आरे कॉलोनी में पेड काटे जाने का विरोध लंबे समय से चल रहा है
मुबंई में पेड काटने का विरोध जारी,

न्यूज – मुबंई में पिछले कुछ दिनों से पेड काटने के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहें है। उत्तरी मुम्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज होने होने के बाद ही प्रशासन ने पेड काटने शुरू कर दियें। लोग इसका विरोध करने पहुंच गये।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, 3 किलोमीटर के रेडियस में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। 4 अक्टूबर की रात को 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई, प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक करीब 2600 से अधिक पेड़ों को काटा चुका है। लेकिन जानकारी के मुताबिक अभी तक 800 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का एक वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम ने इसकी पुष्टि नही की है,

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com