CM गहलोत ने दी किसानों को राहत, जानिए ओलावृष्टि में खराब फसल का कितना मुआवजा देगी सरकार

राज्य में 8 मार्च को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान पर सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। CM अशोक गहलोत ने इसके लिए विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए है।
CM गहलोत ने दी किसानों को राहत, जानिए ओलावृष्टि में खराब फसल का कितना मुआवजा देगी सरकार

प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने किसानों के हित में फैसला लिया है। राज्य में 8 मार्च को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान पर सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। CM अशोक गहलोत ने इसके लिए विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए है।

CM अशोक गहलोत ने जताई चिंता

प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों का भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के प्रति सहानुभूती जाहिर करते हुए इस नुकसान पर गहन चिंता व्यक्त की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को फसलों के हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराने के निर्देश दिए है।

प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

CM अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि सभी जिलों के कलेक्टर जल्द से जल्द बारिश से हुए नुकसान का आकलन करे ताकी प्रभावित किसानों को खराब फसल का मुआवजा दिया जा सके।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 8 मार्च को प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

गिरदावरी का काम जल्द से जल्द कराने के आदेश

सीएम गहलोत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का आंकलन किया जाए, साथ ही प्रभावित किसानों को नियानुसार मुआवाजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

सीएम के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में हुए नुकसान की जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए है।

पश्चिमी विक्षोभ से 8 मार्च को हुई थी बारिश

बता दें कि प्रदेश में 8 मार्च को 12 से अधिक जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई थी। इस बारिश से रबी की फसल खराब हुई जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग की माने तो 8 मार्च को प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़,पाली, भीलवाड़ा औऱ जोधपुर में बारिश हुई थी।

बता दें कि कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि अबतक 7 बीमा कंपनियों को फसल बीमा से संबंधित 2546 सूचनाएं प्राप्त हुई है। योजना के प्रावधानों के तहत पाई गई इंटीमेशन को बीमा क्लेम का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी की ओर से किया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com