Rahul On China: राहुल को कैसे पता चीन कर रहा युद्ध की तैयारी? इसके मायने बड़े; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi P.C.: राहुल गांधी ने जयपुर में प्रेस वार्ता कर तवांग झड़प पर केंद्र को घेरने का प्रयास किया और यहां तक कह दिया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस बयान पर बड़ा प्रश्न यह उठता है कि उन्हें यह जानकारी कौन दे रहा है? क्या वे या उनकी पार्टी किसी गुप्त एजेंडे पर काम कर रही है?
Rahul On China: राहुल को कैसे पता चीन कर रहा युद्ध की तैयारी? इसके मायने बड़े; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस वक्त राहुल की यात्रा राजस्थान में हैं। जयपुर में प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने भारत-चीन सैनिकों के बीच तवांग झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार इस तथ्य को छुपा रही है।

यहां यह बात गौर करने वाली है कि राहुल गांधी को भला चीन की युद्ध की तैयारी के बारे में जानकारी कहां से मिल रही है? क्या राहुल या कांग्रेस पार्टी चीन के संपर्क में हैं? क्या राहुल की चीनी यात्रा के दौरान सामने आए चित्रों से जुड़े तथ्य सही थे, जिसमें उन पर गुप्त समझौते के आरोप लगे थे? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन को (गृह मंत्री शाह के बयान के अनुसार) चीन से 1 करोड़ 35 लाख रुपए चंदे में मिले थे? ये तमाम प्रश्न राहुल के चीन पर किए गए दावे की पुष्ठि करते नजर आते हैं।

शी जिनपिंग और राहुल गांधी (फोटो साभार: iChowk)
शी जिनपिंग और राहुल गांधी (फोटो साभार: iChowk)

जानें चीन को लेकर कांग्रेस से जुड़े कुछ विवाद

  • गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बुधवार को कहा था कि 2005 से 2007 के बीच राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से 1 करोड़ 35 लाख रुपए चंदा में मिले थे। फांउडेशन की एनुअल रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया गया है। 2005-06 की एनुअल रिपोर्ट में फाउंडेशन को डोनेशन देने वालों की लिस्ट में चीन का भी नाम है।

  • इतना ही नहीं, भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) का पैसा डायवर्ट करके राजीव गांधी फाउंडेशन यानी RGF को दिया गया था। RGF का रजिस्ट्रेशन सामाजिक कार्यों के लिए करवाया गया था। दूसरी तरफ चीनी दूतावास ने भारत-चीन संबंधों पर शोध लिए पैसा दिया गया था। इतना ही नहीं, RGF कट्टरपंथी इस्लामी जाकिर नाइक का इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से 50 लाख रुपए मिले थे। इन सब तमाम कारणों से सरकार ने RGF का FCRA लाइसेंस कर दिया।

  • कांग्रेस भले ही तवांग के नाम पर चीन का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस, राहुल गांधी एवं इसके अन्य नेताओं के चीन के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी। चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तो दो कदम आगे बढ़ गए। कार्ति चिदंबरम ने साल 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने के बदले 50 लाख रुपए की घूस ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जिस समय चीनी नागरिकों को वीजा जारी किया गया था, उस समय कार्ति चिदंबरम के पिता पी। चिदंबरम केंद्रीय गृहमंत्री थे।

  • इसी साल मई में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक नाइट क्लब में नेपाल की चीन की राजदूत होउ यांकी से मुलाकात करने की बात सामने आई थी। इतना ही नहीं, जब देश में डोकलाम विवाद चल रहा था, जब राहुल गांधी चीन के अधिकारियों से साथ मुलाकात की थी। उस वक्त यह मुद्दा भारतीय राजनीति में एक अहम मुद्दा बना था।

  • पहली मीटिंग 2017 में हुई थी, जब उन्होंने चीनी राजदूत लुओ झाओहुई के साथ उस समय बैठक की थी। उस समय भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद छिड़ा था। इस बैठक के संबंध में पहले तो कांग्रेस ने साफ इनकार कर दिया था, लेकिन जब चीन की एंबेसी ने खुद इसका खुलासा किया तो कांग्रेस को इस मुद्दे पर काफी जिल्लत झेलनी पड़ी थी।

  • यह बैठक विशेष रूप से संदिग्ध इसलिए भी थी, क्योंकि उस समय कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध पर अपने रुख पर कायम थे। उस दौरान राहुल गांधी भारत सरकार का सात खड़े होने के बजाय वे भारत सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रहे थे।

  • इसके बाद कैलाश मानसरोवर मामले पर चीन के नेताओं से हुई गुप्त बैठक के बारे में तो राहुल गांधी ने खुद ही खुलासा कर दिया था। राहुल उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जिसके कारण उनका इस तरह चीन अधिकारियों व नेताओं से बैठक करने ने कई सवाल खड़े कर दिए थे।

  • इसी तरह जून 2020 में सीमा विवाद शुरू होने के बाद कांग्रेस और चीन के बीच कई गुप्त समझौतों होने का खुलासा हुआ था। यह समझौता 7 अगस्त 2008 को सोनिया गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुआ था। जिस वक्त यह समझौता हुआ था, उस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी उपस्थिति थे। चीन की ओर से इस समझौते पर चीन के वर्तमान प्रधानमंत्री शी जिनपिंग ने हस्ताक्षर किया था। उस समय जिनपिंग पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

  • साल 2008 में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका, दामाद रॉबर्ट वाड्रा और दोनों के बच्चों को साथ लेकर ओलंपिक खेल देखने पहुंची थीं। इसके अलावा उन्होंने और राहुल गांधी ने चीन में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया था।

तवांग झड़प पर यह था राहुल का बयान

जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने हाल ही में हुई तवांग झड़प को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। राहुल ने कहा कि चीन का जो खतरा है, सरकार उसे छुपाने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि चीन की पूरी आक्रामक तैयारी चल रही है, लेकिन हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है। राहुल ने कहा कि चीन की तैयारी युद्ध की है। वह युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है, इस तथ्य को छुपा रही है। चीन सिर्फ घुसपैठ की नहीं, बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा है।

चीन पर बयान देकर चौतरफा घिरे राहुल गांधी

सेना ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई : राजनाथ सिंह

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तवांग झड़प को लेकर जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति वह है जो समाज को आगे ले जाने का काम करे. चाहे गलवान हो या तवांग मैं स्वयं कल्पना नहीं कर सकता कि किस प्रकार का करिश्मा हमारी सेना ने किया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की इज्जत बढ़ी है इसको सभी स्वीकार करते हैं। इससे हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ है।

चीनी भाषा बोलते हैं कांग्रेस नेता : जेपी नड्डा

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है। नड्डा ने आगे कहा, 'राहुल गांधी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। नड्डा ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हम जानते हैं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास ने किस तरह से आर्थिक मदद और फंडिंग दी है। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

बहादुर जवानों से माफी मांगे राहुल गांधी : CM योगी

तवांग झड़प पर राहुल गांधी के बयान की सीएम योगी आदित्यनाथ ने निंदा की है। सीएम योगी ने कहा कि सेना को बार-बार कटघरे में खड़ा करना निंदनीय है। राहुल गांधी देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे।

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी मांगे थे सबूत : रविशंकर प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही राहुल गांधी हैं, जिन्होंने उरी और बालाकोट में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे थे। अब एक बार फिर उन्होंने गैरजिम्मेदाराना बात कही है। रविशंकर ने कहा कि सेना के साहस को कमजोर करना बंद करें। नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत बहुत मजबूत है और भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।

राहुल के नाना सो रहे थे और...: राज्यवर्धन सिंह

सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। राठौर ने आगे कहा कि उसके बाद राहुल गांधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है ये उन्हें पता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला।

चीनी स्कूल से ली ट्रेनिंग, राहुल-बिलावल एक टीम...: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना बिलावल भुट्टो से की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी और बिलावल भुट्टो एक टीम की तरह खेल रहे है। इनके भारत विरोधी बयानों से पता चलता है कि दोनों को चीनी स्कूलों में प्रशिक्षित किया गया है।

राहुल गांधी को पार्टी से निकाला जाए : गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रिमोट से संचालित नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए, जिसने भारत का अपमान किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है।

चीनियों के प्यार में सभी सीमाएं की पार: असम CM

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। वीडियो की सत्यता के बावजूद उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों को चीनियों ने पीटा है। कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?"

ये मादी सरकार, गुस्ताखी की तो...: MP सोनकर

भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारतीय सैनिकों को पीट सके, निश्चित रूप से उनके शासन काल का याद होगा जब छोटे-छोटे देश के सैनिक आते थे और हमारे सैनिकों का सर काटकर ले जाते थे। ये मोदी सरकार है, जिसने भारत की आन बान में गुस्ताखी की उसको घर में घुसकर मारा है।"

राहुल उठाते सेना के पराक्रम पर सवाल: राजेंद्र राठौर

BJP नेता राजेंद्र राठौर ने कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं, राहुल गांधी देश के जवानों के शौर्य व पराक्रम पर बार-बार प्रश्नचिन्ह उठाते हैं।"

बीजेडी ने भी किया कांग्रेस पर वार

ओड़िसा के गृह मंत्री तुषार कांती बेहेरा ने कहा, "राहुल गांधी की सेना पर टिप्पणी ठीक नहीं है। सेना हमारी शान है। पाकिस्तान भारत के राज्यों को अलग न समझे, देश के लिए हम सब एक हैं।"

Rahul On China: राहुल को कैसे पता चीन कर रहा युद्ध की तैयारी? इसके मायने बड़े; पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Lok Sabha News: राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का लाइसेंस रद्द; जानें वजह

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com