9 साल के बच्चे से दरिंदगी की हदें पार : मासूम को किडनैप कर कील से आंख निकाली, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला घोंट की हत्या

गांव के राजमिस्त्री का 9 वर्षीय पुत्र महेंद्र कोरी 5वीं कक्षा का छात्र था। पिता के अनुसार बच्चा सोमवार दोपहर को घर से टायर लेकर खेलने निकला था। इसके बाद बच्चा नहीं मिला। फिर मंगलवार को उसका शव घर से 400 मीटर दूर गांव के खेत में मिला।
शव घर से 400 मीटर दूर गांव के रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में नग्न अवस्था में मिला।

शव घर से 400 मीटर दूर गांव के रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में नग्न अवस्था में मिला।

Photo | twitter

कानपुर में 9 साल के मासूम दलित बच्चे की बेरहमी से पिटाई और हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले किडनैप किया गया।

इसके बाद उसके साथ ऐसी क्रूरता की गई जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। अज्ञात दरिंदों ने मासूम का गला घोंटने से से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोक उसकी आंख को बाहर निकाल दिया।

दरिंदों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस दुर्घटना के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है।

घर से 400 मीटर दूर खेत में मिला शव
जानकारी के अनुसार गांव के राजमिस्त्री का 10 वर्षीय पुत्र महेंद्र कोरी 5वीं कक्षा का छात्र था। पिता के अनुसार बच्चा सोमवार दोपहर को घर से टायर लेकर खेलने निकला था। इसके बाद बच्चा नहीं मिला। फिर मंगलवार को उसका शव घर से 400 मीटर दूर गांव के रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में नग्न अवस्था में मिला। मामले का पता चलते ही नर्वल पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और मौके पर जांच शुरू की। विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चे की आंख से करीब 5 इंच लंबी कील मिली है। पूरा चेहरा सिगरेट से जलाया हुआ है। इतना ही नहीं उसके गुदा में एक डंडा भी डाला गया है। शव के पास मिली लाठी मल और खून से लथपथ थी। इसके साथ ही पूरे शरीर पर चोट के निशान और खरोंच के निशान पाए गए हैं।
<div class="paragraphs"><p>24 घंटे बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है।</p></div>

24 घंटे बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है।

Photo | twitter

परिवार ने कहा- किसी से नहीं थी रंजिश

परिवार ने गांव में किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में बच्चे की हत्या तंत्र मंत्र या कुकर्म के इरादे से करना सामने आया है। उसके शरीर पर मिले घाव क्रूरता और तांत्रिक ​क्रिया का होना बता रहे हैं।

24 घंटे बात भी नहीं हुआ हत्या का खुलासा
बच्चे के साथ हुई दरिंदगी देख स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिसने भी मासूम के साथ ये हरकत की है वो इंसान के रूप में जानवर होंगे। इधर 24 घंटे बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की टीम बच्चे का पोस्टमार्टम करेगी।
चार टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। थाना प्रभारी के साथ सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर हत्या का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं सीओ सदर ऋषिकेश यादव की देख रेख में खुलासे करने की कोशिश की जा रही है। ताकि मासूम हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।
आउटर अजीत कुमार सिन्हा, एसपी
<div class="paragraphs"><p>शव घर से 400 मीटर दूर गांव के रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में नग्न अवस्था में मिला।</p></div>
Writing with Fire: Oscar में नॉमिनेट होने वाले देश के पहले अखबार की असल कहानी जिसे दलित आदिवासी निकालती थीं

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com