24 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या नगरी, CM योगी करेंगे शिरकत

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज संवर कर तैयार हो गई है। इसे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है। इस बार के दीपोत्सव में राम मंदिर का उत्साह दिखाने की कोशिश की जाएगी। दीपावली से एक दिन पहले 11 नवंबर को राम नगरी अयोध्या को लगभग 24 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा।
24 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या नगरी, CM योगी करेंगे शिरकत

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या सज संवर कर तैयार हो गई है। इसे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है। इस बार के दीपोत्सव में राम मंदिर का उत्साह दिखाने की कोशिश की जाएगी। दीपावली से एक दिन पहले 11 नवंबर को राम नगरी अयोध्या को लगभग 24 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसके दूसरे दिन 12 नवंबर को कारसेवक पुरम में वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

आखिरी दीपोत्सव को बनाया जाएगा यादगार

बता दें कि 22 जनवरी को पूरे प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पीएम मोदी को न्योता भी दिया जा चुका है। रामलला के अस्थायी मंदिर के आखिरी दीपोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे अयोध्या को 24 लाख दीपों से जगमग किया जाएगा। दीपोत्सव के साथ-साथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारियां चल रही है।

सीएम योगी राज्याभिषेक समारोह में होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे और 12 नवंबर को संतों व राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्यतम रूप देने के लिए बैठक की जाएगी।

इसी के साथ ही पूरे अयोध्या को रामायणकालीन दृश्यों से सजाने का काम शुरू हो गया है। राम की पैड़ी समेत सरयू घाट समेत प्राचीन कुंड़ों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है और लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगे।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com