
Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में बने लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार में रामायण की क्लिप को रीमिक्स करके चलाया गया। इसका वीडियो सामने आते ही हिंदु संगठनों की आपत्ति पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर और डीजे वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो में पीछे बड़ी स्क्रीन पर रामायण शो का श्रीराम-रावण युद्ध का सीन दिखाई दे रहा है। इसमें राम और रावण के डायलॉग को फॉरवर्ड-बैक वर्ड करके चलाया गया। फास्ट म्यूजिक बजता है, जिसमें डांस फ्लोर पर लोग नाचते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि को-ओनर माणक अग्रवाल और मैनेजर अभिषेक सोनी को अरेस्ट कर लिया गया है।
यहां देखें पूरा Video...