Ram Mandir Opening: रामलला कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर फंसी कांग्रेस, चौतरफा हो रही निंदा

Ram Mandir Opening: राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं स्वीकारने पर भाजपा समेत साधु-संतों ने भी कांग्रेस की निंदा की है। अब यह मुद्दा कांग्रेस के लिए गलफांस बनेगा।
Ram Mandir Opening: रामलला कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर फंसी कांग्रेस, चौतरफा हो रही निंदा

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के फैसले पर सियासत गरमा गई है। भाजपा के साथ साधु-संत भी कांग्रेस पर आक्रामक हो गए हैं।

जानें किसने क्या कहा?

जो राम के नहीं, वो किसी काम के नहीं: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो राम के नहीं हो सकते, वो किसी काम के नहीं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में रामलला स्थापना आयोजन को भाजपा का बताते हुए अस्वीकर करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। जोशी ने कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है और इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है।

विनाशकाले विपरीत बुद्धि : केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्‍या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह के ल‍िए व‍िपक्षी दलों के नेताओं को भी न‍िमंत्रण भेजा गया है। हालांक‍ि कांग्रेस सह‍ित कुछ दलों ने इसे अस्‍वीकार कर द‍िया है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए इस समारोह को भाजपा और आरएसएस का इवेंट बताया था।

लोग कांग्रेस का चरित्र जानते हैं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान राम के अस्तित्व को नकारा है। राज्य के लोग कांग्रेस का चरित्र जानते हैं। उन्होंने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बीजेपी का नहीं है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अदालत से राम मंदिर के पक्ष में फैसला लटकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बीजेपी का नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का है।

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कांग्रेस का बयान

बता दें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी और नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी अयोध्या के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निमंत्रण श्रीराम जन्मभूमित तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से दिया गया है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com