UP Nagar Nigam Results 2023: मेयर की 16 सीटों पर BJP आगे... सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

​UP Nagar Nigam Results 2023: उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को 2 चरणों में वोटिंग हुई थी।
UP Nagar Nigam Results 2023: मेयर की 16 सीटों पर BJP आगे... सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

UP Nagar Nigam Results 2023: उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को 2 चरणों में वोटिंग हुई थी। इन निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बसपा कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी है। यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगम , 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं।

बता दें कि पहले चरण में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम , 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष , 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य , 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए है। वहीं दूसरे चरण में 9 मंडल में 38 जिलों की 7 नगर निगम , 95 नगर पालिका , 267 नगर पंचयत पद और पार्षद की सीटों पर चुनाव हुए थे।

मेयर की सबसे ज्यादा सीटों पर बीजेपी आगे

बता दें वोटों की गिनती शुरू हुए डेढ़ घंटे हो चुके है। वहीं बीजेपी लगातार मेयर की सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बीजेपी 17 में से 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा एक सीट में बढ़त बनाये हुए है। और कांग्रेस और सपा 0 पर है।

निगम और पालिका में बीजेपी की अच्छी बढ़

नगर पंचायत की 544 सीटों में से कुछ सीटों के रुझान आये हैं। जिसमे से बीजेपी 54 पर आगे है जबकि सपा 24 और बसपा 5 सीटों पर आगे है। वहीं नगर पालिका की 199 सीटों में से बीजेपी 73 सीटों पर आगे है, जबकि सपा 33 और बसपा 14 तथा कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

नपा अध्यक्ष की 199 में से 97 सीटों पर BJP आगे

वहीं यूपी नगर पालिका अध्यक्ष की सीटों पर भी बीजेपी की मजबूत पकड़ दिखाई दे रही है। जिसमें 199 सीटों में से 97 सीटों पर बीजेपी 41 पर सपा और 19 पर बीएसपी चल रही है।

पालिका और पंचायतों में सपा को निर्दलीय दे रहे टक्कर

यूपी नगर पालिका और पंचयत में अध्यक्ष पदों पर बीजेपी सबसे आगे है। बीजेपी नगर पालिका की 99 सीटों और नगर पंचयत की 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा लेकिन निर्दलीय उसे टक्कर दे रहे हैं। नगर पालिका में स्पा 39 तो निर्दलीय 37 सीटों पर आगे है।

नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP के बाद निर्दलीय आगे

वहीं यूपी नगर पंचयत अध्यक्ष की 544 सीटों में से 86 सीटों पर बीजेपी, 40 पर सपा और 14 पर बीएसपी के आळावा 66 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com