UP News: CM Yogi का 'डोज'...मुगलिया 'चैप्टर क्लोज'; छात्रों के सिलेबस से हटाए मुगल चैप्टर

UP News: छात्रों के सिलेबस से मुगल चैप्टर हटाकर योगी सरकार ने एक बार फिर अपनी यह मंशा जता दी है कि उसे पिछली सरकारों की तरह तुष्टीकरण स्वीकार्य नहीं है।
UP News: CM Yogi का 'डोज'...मुगलिया 'चैप्टर क्लोज'; छात्रों के सिलेबस से हटाए मुगल चैप्टर

UP News: उत्तर प्रदेश के छात्र अब मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। योगी सरकार ने 12वीं के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। यूपी बोर्ड के शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय' से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है।

यूपी में 12वीं इतिहास की किताब से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं में इतिहास की किताब से भी इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव और औद्योगिक क्रांति के पाठ हटा दिए गए हैं। ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सेशन से लागू किया गया है। इसके साथ ही नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ भी हटा दिया गया है।

Since Independence की इस रिपोर्ट में जानें छात्रों के सिलेबस से मुगल चेप्टर हटाने के पीछे सीएम योगी आदित्यनाथ की क्या हो सकती है मंशा? क्या यह तुष्टीकरण पर वार है या सरकार के कोई हिंदु एजेंडे का कोई हिस्सा?

इन किताबों में भी किए कुछ बदलावा

11वीं इतिहास की किताब

शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय' से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है। योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के इतिहास के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। 12वीं और 11वीं कक्षा के इतिहास के सिलेबस में बदलाव किया गया है।

11वीं में से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव का चैप्टर हटाया गया है और औद्योगिक क्रांति पाठ भी हटाए गए हैं। ये बदलाव अप्रैल से शुरू हुए सेशन से लागू किया गया है।

10वीं के सिलेबस से भी हटाए कुछ चैप्टर

यूपी बोर्ड के 12वीं के सिलेबस की स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर वाला चैप्टर हटाया गया है। इसके अलावा, 10वीं की लोकतांत्रिक राजनीति 2 की किताब से लोकतंत्र और विविधता, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां के चैप्टर क्लोज कर दिए गए हैं।

इतिहास के अलावा नागरिक शास्त्र में भी बदलाव किए जाने की खबर हैं। उसकी किताब से अमेरिकी वर्चस्व शीत युद्ध का पाठ हटाया गया हैं। इन बदलावों के पीछे नई पीढ़ी को परिचय विरासत से कराना बताया जा रहा हैं।

जानें क्या बोले डिप्टी सीएम?

वहीं छात्रों के सिलेबस से इतिहास के चैप्टर हटाने को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि इस कदम को चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हमारे बच्चों को इतिहास के बारे में जो ऊल-जलूल पढ़ाया गया, उसको बदलने की जरूरत है। नए पाठ्क्रम से बच्चों का नजरिया बदलेगा। आज तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति खत्म हो गई है, जिससे राष्ट्र का भला हो रहा है।

सपा ने किया जोरदार विरोध

पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव पर सपा ने जोरदार विरोध किया हैं। एसपी विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि मुगल शासन का इतिहास उत्तर प्रदेश सरकार के हटाने से हटने वाला नहीं हैं। यह इतिहास हिंदुस्तान में रचा बसा हैं। और इसकी छाप पूरी दुनिया भर में हैं। यह भी नही भूलना चाहिए कि मुगल सल्तनत के बादशाह हिंदुस्तान को तरक्की की राह पर ले गए थे।

UP News: CM Yogi का 'डोज'...मुगलिया 'चैप्टर क्लोज'; छात्रों के सिलेबस से हटाए मुगल चैप्टर
Hinduphobia In US: 'हिंदू दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना धर्म'; विदेश में हिन्दूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पास

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com