UP News: घर वापसी कर शानम बनी शालिनी, हिन्दू युवक को चुना जीवनसाथी, परिजनों ने प्रेमी का कर लिया था अपहरण

UP News: शामली जिले के गुर्जरपुर गांव निवासी शानम खातून और पास के गांव मछरौली में रहने वाले रूपक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
(फोटो साभार: Amar Ujala)
(फोटो साभार: Amar Ujala)

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली में शानम नामक मुस्लिम लड़की ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी रूपक से मंदिर में शादी कर ली। शानम अब शालिनी के नाम से जानी जाएगी।

शानम से शालिनी बनी लड़की और रूपक ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सोमवार (24 जुलाई, 2023) को मंदिर में शादी कर ली।

इससे पहले लड़की के परिजनों ने रूपक का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लड़की के परिजनों ने किया युवक का अपहरण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है। यहां के गुर्जरपुर गांव निवासी शानम खातून और पास के गांव मछरौली में रहने वाले रूपक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। ऐसे में दोनों घर से भाग गए। इसको लेकर लड़की के परिजनों ने शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को रूपक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। जहां लड़की ने अपहरण की बात से इनकार करते हुए युवक के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था।

लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने मौका पाकर युवक का अपहरण कर लिया। इस पर उसके घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शालनी बोली- उसके पूर्वज भी हिंदू थे कभी

शालनी का कहना है कि उसके पूर्वज कभी हिंदू थे। इसलिए हिंदू धर्म अपनाकर रूपक से शादी की है।

शालिनी ने यह भी कहा है कि उसे कट्टरपंथी सोच रखने वाले मुस्लिमों से परेशानी है। इसलिए बिना किसी दबाव के घर वापसी कर रूपक को अपना जीवन साथी बनाया है। अब वह रूपक के साथ ही रहना चाहती है।

वहीं इस मामले में पुलिस कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों ने मंदिर जाकर शादी की है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com